एक्टर सलमान खान शुक्रवार को फिल्म काला हिरण के प्रोड्यूसर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने अदालत में दायर याचिका में कहा है कि फिल्म उनके बिना अनुमति के बनाई गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का संकेत दिया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए फिल्म के मेकर्स (प्रोड्यूसर अमित जानी और अन्य) को नोटिस जारी किया है। कोर्ट की जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने साफ तौर पर कहा कि फिल्म की रिलीज या इसके प्रमोशन पर कोई भी अंतरिम रोक (स्टे) लगाने से पहले सामने वाली पार्टी को नोटिस देना कानूनी रूप से जरूरी है बता दें कि काला हिरण मामले से प्रेरित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक आज ही जारी किया गया था। जिसमें सलमान खान का जिक्र अयान खान और लॉरेंस का जिक्र लॉयन के नाम से किया गया है। वीडियो में काला हिरण शिकार केस और कानूनी लड़ाई से जुड़े मामले को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन भारत एस. श्रीनाथ ने किया है। जबकि अमित जानी इसके लेखक और निर्माता हैं। देखें फिल्म के फर्स्ट लुक की झलक- ‘काला हिरण’ को लेकर सलमान ने लीगल नोटिस भेजा था ‘काला हिरण’ को लेकर सलमान की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया था। न्यूज18 की रिपोर्ट में बताया गया था कि सलमान की ओर से
फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर सलमान खान हाईकोर्ट पहुंचे:मेकर्स पर बिना अनुमति फिल्म बनाने का आरोप, बोले- मूवी में अंडरवर्ल्ड कनेक्शन दिखाया गया
By worldprime
On: जून 12, 2026 10:40 पूर्वाह्न
---Advertisement---