रायपुर: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री निवास पर सीएम विष्णुदेव साय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सौजन्य मुलाकात हुई। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अम्बेडकर चौक में बाब साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
उन्होंने सफाई कर्मियों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया और मेडिकल किट प्रदान किया।इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप 12 वर्ष पूर्ण कर यह आयोजन किया जा रहा है।
रायपुर के इंटरनेशनल बेबी होटल में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया |
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और सीएम साय मीडिया से संवाद किया |
इससे पहले आज सुबह गिरिराज सिंह और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के पद्मश्री सूफी कलाकार भारती बंधु से मुलाकात की और उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया. उनके घर में जाकर उन्होंने पद्मश्री के गाए हुए गीत और उनके नातिन के द्वारा गाए हुए गीत को सुनकर खुशी जाहिर की. भारती बंधु के घर कें