क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: भीषण गर्मी में भी जारी रहा जनसंपर्क अभियान, विधायक अनुज शर्मा ने गांव-गांव पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं

On: जून 14, 2026 7:36 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

धरसींवा/खरोरा: CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के चौथे दिन भी धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भीषण गर्मी के बावजूद विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम भड़हा, बुड़गहन और घिवरा का सघन दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

विधायक अनुज शर्मा ने गांवों के प्रत्येक वार्ड और घर तक पहुंचकर लोगों से मुलाकात की तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महतारी वंदन योजना, किसान उन्नति योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के लाभों से ग्रामीणों को अवगत कराया।

IMG 20260614 WA0105 300x200

स्कूल खुलने से पहले व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दौरे के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने गांवों के शासकीय स्कूलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल परिसर, कक्षाओं और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बुजुर्गों का किया सम्मान

विधायक ने गांवों के वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को शॉल, श्रीफल और फूलमाला भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए उन्हें छाते भी वितरित किए।

ग्रामीणों के साथ विकास पर चर्चा

जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों, समाज प्रमुखों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

भीषण गर्मी के बावजूद विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के बाद भी लगातार गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनने वाले जनप्रतिनिधि कम ही देखने को मिलते हैं।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अभियान के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखरेख करने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि आम नागरिकों के सुख-दुख में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

World Bicycle Day: विश्व साइकिल दिवस पर क्रीड़ा भारती की साइकिल रैली, फिट इंडिया का दिया संदेश

इलॉन मस्क की न्यूरालिंक से आगे निकला चीन:दुनिया की पहली कॉमर्शियल ब्रेन चिप ‘NEO’ को मंजूरी मिली; क्लिनिकल ट्रायल सफल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एमपी- मुरैना में ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की मौत:मां-बेटे समेत सभी यूपी के; आग की अफवाह से उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

धमाल गैंग की वापसी:खजाने की रेस के साथ फिर लौटी ‘धमाल’, इस बार ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसा है एडवेंचर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय फौज ने उतारे गुलामी के दौर के निशान:अब परेड में रिव्यूइंग अफसर तलवार नहीं रखेगा; पहली बार फॉर्मल ड्रेस में बंदी जैकेट शामिल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Liquor Shop Theft: रायपुर की शराब दुकान से 7 लाख की चोरी, लॉकर उखाड़कर ले गए बदमाश; CCTV का DVR भी गायब

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });