CG Transfer List:नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के नगरीय निकायों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को सात दिनों के भीतर नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।![]()
रायपुर जोन आयुक्त दंतेवाड़ा भेजे गए
जारी तबादला आदेश के अनुसार रायपुर नगर निगम में पदस्थ जोन आयुक्त अरुण कुमार ध्रुव को मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाकर दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है। वहीं दंतेवाड़ा में पदस्थ वी.के.एस. पलदास को नगर पंचायत भोपालपटनम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई नगर पालिकाओं में बदले गए अधिकारी
तबादला सूची में कवर्धा, धमधा, दीपका, गौरेला, चांपा, आरंग, कोंडागांव और दंतेवाड़ा सहित कई नगरीय निकायों के नाम शामिल हैं।
• रोहित कुमार साहू को कवर्धा से धमधा स्थानांतरित किया गया।
• राजेश गुप्ता को दीपका से गौरेला भेजा गया।
• सचिन गुप्ता को बेरला से कोंडागांव पदस्थ किया गया।
• शीतल चंद्रवंशी को आरंग से चांपा की जिम्मेदारी दी गई।
अंबिकापुर, जामुल और बलौदाबाजार में भी बदलाव
विभागीय आदेश के तहत अंबिकापुर, जामुल, धर्मजयगढ़, बड़ी करेली, बेरला, केशकाल और बलौदाबाजार समेत कई नगरीय निकायों में भी अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को उनके मूल पदों पर वापस भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
7 दिन के भीतर करना होगा कार्यभार ग्रहण
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्तमान पदस्थापना स्थल से कार्यमुक्त होकर सात दिनों के भीतर नई जगह कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।
विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी का वेतन पूर्व पदस्थापना स्थल से आहरित नहीं किया जाएगा। यदि इसके बावजूद वेतन का भुगतान किया जाता है तो संबंधित नियंत्रण अधिकारी के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

