Raipur News: रायपुर के भाठागांव में निर्माणाधीन सड़क परियोजना को लेकर कांग्रेस ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने आरोप लगाया है कि भाठागांव की लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क निर्धारित समय सीमा के बावजूद अब तक पूरी नहीं हो सकी है।. समय सीमा बीतने के बाद भी निर्माण अधूरा. प्रमोद दुबे ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की समय सीमा दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन जून 2026 तक भी केवल एक तरफ का निर्माण अधूरा रूप से हो पाया है। वहीं दूसरी ओर करीब 40 फीट हिस्से का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है।. उन्होंने कहा कि सड़क को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।. लागत बढ़ने पर उठाए सवाल. पूर्व महापौर ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में डामर की कमी का हवाला देकर लगातार देरी की जा रही है। इस बीच परियोजना की लागत भी बढ़ गई है। उनके अनुसार, सड़क की प्रारंभिक लागत 3 करोड़ 63 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 4 करोड़ 63 लाख रुपए हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि लागत में एक करोड़ रुपए की वृद्धि के लिए जिम्मेदार कौन है और इसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।. जनप्रतिनिधियों के वादों पर भी निशाना. प्रमोद दुबे ने कहा कि स्थानीय विधायक और महापौर ने सार्वजनिक सभा में रहवासियों एवं व्यापारियों से 1 मार्च तक सड़क निर्माण पूरा होने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी सड़क अधूरी है।.
Raipur News: डेडलाइन बीतने के बाद भी भाठागांव सड़क निर्माण अधूरा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने उठाए सवाल
By worldprime
On: जून 16, 2026 6:48 पूर्वाह्न
---Advertisement---