कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से पीड़ित परिवारों से बातचीत का वीडियो रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया। इसमें एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि दूषित पानी से 224 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं। वहीं, पीड़ित परिजन ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मौतों की सही संख्या छिपार्ही। कई शव रातों-रात गांव भेज दिए गए और श्मशान के रिकॉर्ड तक गायब कर दिए गए। दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। राहुल गांधी शनिवार को इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे थे और दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी। परिजन बोले- 215 दिसंबर से शुरू हुई समस्या वीडियो में परिवारों ने बताया कि पानी की समस्या 221 दिसंबर से शुरू हुई थी और कई लोग अस्पताल में भर्ती हुए। जीवन लाल बरेडे़ और मीराबाई के परिवारों ने कहा कि बुजुर्ग और अन्य सदस्य बीमार पड़े, कुछ की मौत हो गई, लेकिन मुआवजा अपर्याप्त और प्रशासन की प्रतिक्रिया ढीली रही। आयुक्त का तबादला कर जवाबदेही खत्म की पीड़ितों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अफसरों की लापरवाही और नर्मदा लाइन कनेक्शन के लिए ली गई रकम के बावजूद पानी की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। कई परिवारों ने कहा कि आयुक्त का तबादला कर जवाबदेही खत्म कर दी गई। राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों की बातें सुनीं और कहा कि उनकी लड़ाई को उजागर किया जाएगा ताकि आगे किसी और परिवार के साथ ऐसा न हो। राहुल गांधी और परिवारों की बातचीत 63. जीवन लाल बरेडे़ का परिवार राहुल गांधी: परिवार में और कोई बीमार हुआ? परिजन: हां, हमारी बड़ी मम्मी बीमार हुईं। हमारी मां को भी दस्त लग रहे थे। राहुल गांधी: कब शुरू हुई ये समस्या? परिजन: 26 तारीख से लोगों की तबीयत खराब होने लगी। आधा मोहल्ला अस्पताल में भर्ती हो गया। राहुल गांधी: क्या सीवेज का पानी घुस गया था? परिजन: हां, दस्त ऐसे कि आधे घंटे में 216–226 डाइपर बदलने पड़े। राहुल गांधी: अब आप कैसा पानी पी रहे हैं? पत्नी: बाजार से आरओ का पानी ला रहे हैं। प्रशासन सुन ही नहीं रहा। टैंकर फ्री में थोड़े आ रहे हैं। राहुल गांधी: जिनकी मौत हुई उनके परिवार को मुआवजा मिला? परिजन: हमारे यहां किसी को मिलने तक नहीं आया। पेपर में 5-10 लाख का दावा किया जा रहा है, लेकिन सिर्फ 2 लाख मिले। बाकी पैसा कहां गया? 2. मीराबाई का परिवार राहुल गांधी: इस पूरे हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है?
इंदौर में दूषित पानी से 50+ मौतों का दावा:कार्यकर्ता बोला- श्मशान से रिकॉर्ड गायब; राहुल गांधी ने पीड़ितों से बातचीत का VIDEO शेयर किया
By worldprime
On: जनवरी 18, 2026 10:16 अपराह्न
---Advertisement---











