राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए वेटेनरी ऑफिसर भर्ती के अस्थायी परीक्षा परिणाम में ऐसे कैंडिडेट्स भी सिलेक्ट हुए हैं, जिनके माइनस में मार्क्स हैं। ये भर्ती 1100 पदों के लिए थी और आयोग ने 16 जून को रिजल्ट जारी किया। इसकी कट ऑफ मार्क्स का अवलोकन करने पर पता चला कि माइनस 11.74 मार्क्स के बावजूद कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हो गया। इस संबंध में आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया-इस परीक्षा में न्यूनतम मार्क्स का कोई नियम नहीं है। इसलिए माइनिंग मार्किंग वाले भी सिलेक्ट हुए हैं। यह अत्यंत महत्वपूर्ण पद है और इस स्कीम को परिवर्तित करने के लिए पशुपालन विभाग व कार्मिक विभाग को अवगत कराया जाएगा। 2165 अभ्यर्थियों की सूचि जारी, 22 अयोग्य घोषित पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए विचारित सूची जारी की गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सूची में 2165 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थायी रूप से सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही ओएमआर उत्तर पत्रक में 10 प्रतिशत से ज्यादा प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 22 अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर अलग से आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। दस्तावेज
एग्जाम में माइनस मार्क्स के बावजूद बनेंगे वेटेनरी ऑफिसर:1100 पदों पर निकली थी वैकेंसी; RPSC ने पशुपालन और कार्मिक विभाग को लिखे पत्र
By worldprime
On: जून 18, 2026 11:46 पूर्वाह्न
---Advertisement---