Bilaspur Video: बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों से बदसलूकी और जबरन पैसे मांगने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ किन्नर ट्रेन के कोच के भीतर आपत्तिजनक हरकतें करते और यात्रियों के बीच डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके चलते मारपीट और थाने में हंगामे की स्थिति बन गई। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।. किन्नरों ने कपड़े उतारकर नाचे. जानकारी के अनुसार बिलासपुर में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो और अन्य सामग्री साझा कर रहे हैं। हाल ही में वायरल हुए वीडियो के बाद तनाव और बढ़ गया।. बताया जा रहा है कि एक दिन पहले राजा किन्नर और रजिया किन्नर गुट के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच मारपीट की घटना भी सामने आई।. ट्रेनों में अलग-अलग रूट पर सक्रिय हैं दोनों गुट. जानकारी के मुताबिक राजा किन्नर और रजिया किन्नर अलग-अलग गुटों के प्रमुख हैं। राजा किन्नर के समर्थक कोटा-पेंड्रा रोड रूट की ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगते हैं, जबकि रजिया किन्नर के समर्थक बिलासपुर, बिल्हा, रायपुर और रायगढ़ रूट की ट्रेनों में सक्रिय बताए जाते हैं।. वायरल वीडियो पर दी सफाई. वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली पूजा नामक किन्नर ने दावा किया है कि यह वीडियो करीब चार महीने पुराना है। उनका कहना है कि हालिया विवाद के बाद उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से इस वीडियो को दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।.
Bilaspur Video: ट्रेनों में यात्रियों से बदसलूकी, किन्नरों ने कपड़े उतारकर नाचे, Video वायरल
By worldprime
On: जून 18, 2026 1:29 अपराह्न
---Advertisement---