क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पुणे में 400 फीट गहरी खाई में गिरा युवक:मंगेतर का बर्थडे मनाने गया था, तेज हवा से बैलेंस बिगड़ा; नंवबर में शादी होनी थी

On: जून 19, 2026 7:34 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

महाराष्ट्र के पुणे में बने लोहगढ़ किले पर घूमने गया युवक फोटो खींचते समय 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तेज हवाओं के चलने से वह बैलेंस नहीं बना सका और फिसल गया। मरने वाले की पहचान केतन विशाल अग्रवाल के रूप में हुई है। वह पुणे के पास गहुंजे का रहने वाला था और रियल एस्टेट कंपनी का डायरेक्टर था। यह हादसा तब हुआ जब उनकी मंगेतर और दो करीबी दोस्त, केतन की होने वाली पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए किले पर चढ़े थे। उसकी शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी। शादी के लिए राजस्थान में बुक किया था पैलेस लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिनेश तायडे ने बताया कि घटना के समय तेज हवाएं चल रही थीं। अग्रवाल की शादी नवंबर में तय थी और पता चला है कि परिवारों ने शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर में एक पैलेस बुक किया था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक्सीडेंटल डेथ (दुर्घटना से मौत) की रिपोर्ट दर्ज की गई है और आगे की जांच चल रही है। यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल है लोहगढ़ फोर्ट लोहागढ़ किला छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दुर्ग माना जाता है। यह महाराष्ट्र के उन 12 किलों में शामिल है जिन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में स्थान मिला हुआ है। मानसून के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और ट्रेकर्स पहुंचते हैं। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में कार 800 फीट गहरी खाई में गिरी: 8 की मौत, मोबाइल से लोकेशन मिली महाराष्ट्र और कर्नाटक में दो हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के रायगड में पोलादपुर-महाबलेश्वर रोड के अंबेनली घाट इलाके में रविवार सुबह एसयूवी कार 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने मृतकों के मोबाइल की लास्ट लोकेशन ट्रेस की। तब जाकर घटना की जानकरी मिली। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ट्रम्प बोले-मेलानी मेरे साथ फोटो खिंचाने के लिए बेताब थीं:इटली PM का जवाब- उनकी कहानी झूठी, विदेश मंत्री ने US दौरा रद्द किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

₹15000 करोड़ की लागत से बनेगा नया इमरजेंसी ऑयल रिजर्व:ईरान जंग के बाद फैसला; युद्ध या तेल संकट के वक्त करीब 11 दिन का तेल स्टोर रहेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पुणे में 400 फीट गहरी खाई में गिरा युवक:मंगेतर का बर्थडे मनाने गया था, तेज हवा से बैलेंस बिगड़ा; नंवबर में शादी होनी थी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का नया पोस्टर रिलीज:अन्नू कपूर की फिल्म में किस्मत या कर्म? हल्के-फुल्के अंदाज में बड़ा सवाल उठाया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का नया पोस्टर रिलीज:अन्नू कपूर की फिल्म में किस्मत या कर्म? हल्के-फुल्के अंदाज में बड़ा सवाल उठाया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 7 रन से हराया: टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त ली; रैनशा की फिफ्टी, प्लेयर ऑफ द मैच भी बने

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });