CG News: बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के चोरभट्ठीकला गांव स्थित तेली तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।. जानकारी के अनुसार ग्राम चोरभट्ठीकला के सरपंच शिवदयाल यादव ने सूचना दी कि गांव के तेली तालाब में एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। वह गुलाबी और काले रंग की चेक शर्ट पहने हुए था। प्रारंभिक जांच में उसकी पहचान नहीं हो सकी है।. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
CG News: तालाब में मिली लाश, पानी में तैरता मिला शव
By worldprime
On: जून 20, 2026 11:45 पूर्वाह्न
---Advertisement---