क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मोदी बोले-बंगाल को PAK का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई:मजहबी एजेंडा चलाया गया, घुसपैठियों का अड्डा बनने दिया; अब कानून का राज

On: जून 20, 2026 5:22 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के हुगली में में पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जब पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई तो कांग्रेस उन षडयंत्रकारियों के सामने घुटने टेके पड़ी थी। बंगाल की आवाज को मजहबी एजेंडों से दबाया जा रहा था तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने प्रस्ताव पास कराया और घोषणा की कि पूरा बंगाल पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा। प्रधानमंत्री बंगाल में भाजपा की जीत के 2208 दिन बाद बंगाल पहुंचे थे। इस दौरान मोदी ने कहा- जो बंगाल भारत के विकास का नेतृत्व कर सकता तो वो बंगाल पिछड़ता चला गया। बंगाल की धरती पर विदेशी विचारधारा सौंपी गई। पहले कांग्रेस, लेफ्ट और फिर टीएमसी ने बंगाल को अवैध घुसपैठियों का अड्डा बनने दिया। पीएम ने कहा कि अब राज्य में कानून का राज स्थापित करने और विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। पश्चिम बंगाल के हुगली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यह उनका पहला दौरा है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 280वीं किस्त जारी की और राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की शुरुआत की। पीएम की 237 बड़ी बातें… मोदी ने बंगाल में किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की PM मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की। इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। अकेले बंगाल में, 45 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में 803 करोड़ रुपए जमा किए गए। इसके अलावा पीएम ने हावड़ा के संकरैल-संतरागाछी लिंक लाइन प्रोजेक्ट लॉन्च किया। 300 बेड वाले नए रेलवे अस्पताल की आधारशिला रखी और पूर्व मेदिनीपुर में हौर-राधामोहनपुर रोड ओवर ब्रिज परियोजना का शिलान्यास किया। पीएम ने ओडिशा में ₹47600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए पीएम मोदी ओडिशा में BJP सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित ‘विकास रा धारा, ओडिशा सारा’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्य के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में उन्होंने करीब ₹47 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मू का आज 68वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ मयूरभंज ही नहीं, बल्कि पूरे ओडिशा की पहचान को मजबूत किया है। PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू के ससुराल गांव पहाड़पुर को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव के हर घर तक सौर ऊर्जा पहुंचाई जाएगी और पहाड़पुर की पहचान कोणार्क सूर्य मंदिर की तरह एक नए मॉडल गांव के रूप में बनाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… कोलकाता में योग दिवस के मुख्य आयोजन को लीड करेंगे बंगाल दौरे के दूसरे दिन रविवार को, प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे। बंगाल पहली बार देश के मुख्य योग दिवस कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। यह कार्यक्रम कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर आयोजित किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस साल की थीम, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक भलाई और सक्रिय बुढ़ापे को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर केंद्रित है। नौसेना के 3 जहाजों की कमीशनिंग में शामिल होंगे रविवार को ही पीएम मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर देश में ही डिजाइन और तैयार किए गए नौसेना के तीन जहाजों को सेवा में शामिल करेंगे। इनमें एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट INS दूनागिरी, सर्वे वैसल INS संशोधक और एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट INS अग्रय की कमीशनिंग की जाएगी। PMO ने कहा कि ये जहाज भारतीय उद्योगों की बड़ी भागीदारी से बनाए गए हैं, जिनमें 200 से ज्यादा MSME शामिल हैं। यह घरेलू जहाज निर्माण और रक्षा उत्पादन के बढ़ते इकोसिस्टम को दिखाता है। 4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा ने 294 में से 208 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाई थी। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई थी। अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट फालता में भाजपा ने सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड बनाया था। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बने थे। —————————————- ये खबर भी पढ़ें… TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार:समर्थकों के साथ फालता थाने पर हमले का आरोप; पुलिस ने पति से कान पकड़कर परेड कराई थी पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी (37) को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया है। उन पर फालता पुलिस स्टेशन पर भीड़ जुटाकर पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमले और जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

AI से बेरोजगारी नहीं, वर्कर्स की शॉर्टेज होगी:अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का दावा, बोले- पानी की कमी से रुक सकती है AI की रफ्तार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

SACHIN PILOT | रायपुर कांग्रेस कैंप में बड़ा सियासी मंथन, राहुल गांधी कल करेंगे एंट्री

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ट्रम्प ने अपना नया विमान ‘एयरफोर्स-1’ दिखाया:कहा- यह उड़ता हुआ व्हाइट हाउस, ऐसी लग्जरी कहीं नहीं; कतर ने पिछले साल गिफ्ट किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन का नया वैरिएंट लॉन्च:स्मार्टफोन में 50MP सोनी कैमरा और 7000mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ IP69 प्रोटेक्शन; कीमत ₹36,999

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन का नया वैरिएंट लॉन्च:स्मार्टफोन में 50MP सोनी कैमरा और 7000mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ IP69 प्रोटेक्शन; कीमत ₹36,999

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });