क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Dharsiwa News: धरसींवा के पंचायतों को मिली बड़ी सौगात, 90 लाख की लागत से बनेंगे अत्याधुनिक महतारी सदन

On: जून 21, 2026 4:54 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

 

Dharsiwa News: धरसींवा के पंचायतों को मिली बड़ी सौगात, 90 लाख की लागत से बनेंगे अत्याधुनिक महतारी सदन

 

Dharsiwa News: रायपुर के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों बेल्दार सिवनी, कुरूद सिलयारी और मांढर में महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति मिली है। प्रत्येक पंचायत में 30-30 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। इस प्रकार कुल 90 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

 

ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा अपना केंद्र

 

महतारी सदन के निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। इसके अलावा महिला स्व-सहायता समूहों की बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम और विभिन्न जागरूकता गतिविधियां भी यहां आयोजित की जा सकेंगी।

 

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

 

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की माताओं और बहनों को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। महतारी सदन महिलाओं के स्वावलंबन, सामाजिक सहभागिता और कौशल विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा कर सकेंगी और अपने हुनर को नई पहचान दे सकेंगी।

 

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे भवन

 

जानकारी के अनुसार महतारी सदन का निर्माण लगभग 2500 वर्गफुट क्षेत्र में किया जाएगा। भवन में हाल, कमरा, बरामदा, रसोईघर, स्टोर रूम और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था के लिए ट्यूबवेल, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण भी किया जाएगा। परिसर में सामुदायिक शौचालय की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

 

महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद तीनों ग्राम पंचायतों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और महिला समूहों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक अनुज शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

 

विधायक ने जताया आभार

 

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रदेश सरकार एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });