छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर एक पिकअप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर जा गिरे। हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे टेमनी खुर्द के पास हुआ। सावरी चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी के मुताबिक हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है। पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद की 5 तस्वीरें देखिए… स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। ADM धीरेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे। घायलों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। 16 घायलों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 5 लोगों की हड्डियां टूटी हैं, बाकी के सिर पर चोट है। घायलों को अस्पताल लाने में स्थानीय लोगों ने भी मदद की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है… ये खबर भी पढ़ें… महिला को कुचलते निकला ट्रक, शव के दो टुकड़े मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बस से उछलकर गिरी एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसके शव के दो हिस्से हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
पिकअप वाहन ट्रक से टकराया, 4 मजदूरों की मौत:छिंदवाड़ा में लाशें सड़क पर बिखरीं, पोटली में समेटने पड़े टुकड़े; गाड़ी के भी परखच्चे उड़े
By worldprime
On: जून 22, 2026 10:15 पूर्वाह्न
---Advertisement---