क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

On: जून 23, 2026 12:45 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित कैबिनेट हॉल में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। सुबह 11:30 बजे से शुरू इस बैठक में सरकार कई अहम प्रस्तावों पर फैसला ले सकती है। सबसे ज्यादा नजर विधानसभा के आगामी मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई स्थानांतरण नीति पर रहेगी।. जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक में 13 जुलाई से प्रस्तावित विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट तथा विभिन्न संशोधन विधेयकों के प्रारूपों को भी मंजूरी मिल सकती है। सरकार मानसून सत्र से पहले अपने विधायी एजेंडे को अंतिम रूप देने की तैयारी में है।. बैठक में प्रदेश में मानसून की धीमी रफ्तार और उसके कृषि पर पड़ने वाले प्रभाव की भी समीक्षा की जाएगी। कई जिलों में सामान्य से कम बारिश होने के कारण खरीफ सीजन की बुआई प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता, धान सहित अन्य फसलों की बोनी और कृषि विभाग की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।. लंबे समय से लंबित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों का मुद्दा भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हो सकता है। नई स्थानांतरण नीति के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल का रास्ता साफ हो जाएगा।. विधानसभा मानसून सत्र, किसानों से जुड़े मुद्दों और संभावित ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर साय सरकार की यह कैबिनेट बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में लिए गए फैसलों पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों की नजर रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG News: छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया पाकिस्तान का खुफिया एजेंट! विदेशी नंबरों के संपर्क में रहता था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Poisoned Liquor: शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों की हत्या, पहले कुत्ते पर किया ट्रायल, खजाने के लिए 21 बलि की थी चर्चा!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

गुजरात- AAP विधायक, पत्नी समेत 9 को 7-7 साल जेल:वन्यकर्मियों से मारपीट, वसूली के मामले में मिली सजा, ₹96000 का जुर्माना भी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रोहित शर्मा-अलका याग्निक को आज मिलेंगे पद्म अवॉर्ड्स:राष्ट्रपति मुर्मू 65 हस्तियों को सम्मानित करेंगी; किचन मुगल टी जगन्नाथन को मरणोपरांत पद्मश्री मिलेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Coaching Centre Fire: कोचिंग सेंटर में 15 स्टूडेंट की मौत, कई छात्र बाथरूम में छिपे; कई ने लगाई छलांग

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Boat Accident: बांध में पलटी नाव, 9 लोग थे सवार; 3 लापता

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });