क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

TMC ने ममता को पार्टी प्रमुख बताया:EC को वर्किंग कमेटी की लिस्ट भेजी; एक दिन पहले बागी गुट ने अरूप रॉय को अध्यक्ष चुना था

On: जून 23, 2026 12:18 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव आयोग को पार्टी के पदाधिकारियों और नेशनल वर्किंग कमेटी की नई लिस्ट भेजी है। इसमें ममता बनर्जी को पार्टी का अध्यक्ष बताया गया है। सुभ्रत बक्शी को उपाध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव बताया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग को भेजी गई लिस्ट 20 जून 2026 तक की संगठनात्मक स्थिति के आधार पर तैयार की गई है। इससे एक दिन पहले TMC के बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने TMC की पैरलल वर्किंग कमेटी का ऐलान किया था। विधायक अरूप रॉय अध्यक्ष चुना था। इधर, TMC ने बागी गुट में शामिल होने वाले 8 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। डेरेक और डोला संयुक्त सचिव TMC की लिस्ट के मुताबिक, डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन संयुक्त सचिव हैं। नेशनल वर्किंग कमेटी में कुल 24 नेताओं को नाम है। इसमें चंद्रिमा भट्टाचार्य, अमित मित्रा, राजेश पति त्रिपाठी, असीमा पात्रा, मलय घटक, गौतम देव, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, बुलु चिक बराइक, मुकुल संगमा, बैस्वानोर चट्टोपाध्याय, बीरबाहा हांसदा, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय, नदीमुल हक, मदन मित्रा, बिमान बनर्जी, महुआ मोइत्रा और कुणाल घोष को भी रखा गया है। बागी गुट ने पैरलल कमेटी बनाई सोमवार को विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने कोलकाता में विशेष बैठक कर TMC की पैरलल नेशनल वर्किंग कमेटी बनाने का ऐलान किया था। गुट ने विधायक अरूप रॉय को चेयरमैन चुना था। फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास, रथिन घोष और सबीना यास्मीन को वाइस चेयरमैन बनाया गया था। बागी नेताओं का कहना है कि फरवरी 2022 में बनी नेशनल वर्किंग कमेटी का कार्यकाल फरवरी 2026 में खत्म हो गया था। नई कमेटी नहीं बनने के कारण उन्होंने नया संगठनात्मक ढांचा तैयार किया। कुनाल घोष बोले- बागी नेताओं को अधिकार नहीं TMC नेता कुणाल घोष ने बागी गुट पर पार्टी के नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। वहीं, TMC सांसद सौगत रॉय ने भी बागी गुट को महत्व देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने पार्टी बनाई है और वही इसकी सबसे बड़ी पहचान हैं। हुगली में TMC नेता को जूतों की माला पहनाकर घुमाया इधर, हुगली के तारकेश्वर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और TMC नेता सपन सामंत के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिला। लोगों ने उन्हें जूतों की माला पहनाकर घुमाया। सपन सामंत से कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई। उन पर अंडे और टमाटर भी फेंके। यह घटना 22 जून की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि सपन सामंत भ्रष्टाचार में शामिल रहे हैं। इसी के विरोध में लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। —————- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- पूर्व TMC विधायक पर लोगों ने अंडे फेंके: थाने के बाहर चोर-चोर के नारे लगे; पुलिस कर्नाटक से पकड़कर हुगली लाई थी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रविवार को पूर्व TMC विधायक रामेंदु सिन्हा राय के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिला। जैसे ही पुलिस उन्हें धानियाखाली थाने लेकर पहुंची, बाहर मौजूद लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने उनपर अंडे भी फेंके। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG News: छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया पाकिस्तान का खुफिया एजेंट! विदेशी नंबरों के संपर्क में रहता था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Poisoned Liquor: शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों की हत्या, पहले कुत्ते पर किया ट्रायल, खजाने के लिए 21 बलि की थी चर्चा!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

गुजरात- AAP विधायक, पत्नी समेत 9 को 7-7 साल जेल:वन्यकर्मियों से मारपीट, वसूली के मामले में मिली सजा, ₹96000 का जुर्माना भी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रोहित शर्मा-अलका याग्निक को आज मिलेंगे पद्म अवॉर्ड्स:राष्ट्रपति मुर्मू 65 हस्तियों को सम्मानित करेंगी; किचन मुगल टी जगन्नाथन को मरणोपरांत पद्मश्री मिलेगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Coaching Centre Fire: कोचिंग सेंटर में 15 स्टूडेंट की मौत, कई छात्र बाथरूम में छिपे; कई ने लगाई छलांग

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Boat Accident: बांध में पलटी नाव, 9 लोग थे सवार; 3 लापता

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });