क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

दिल्ली- 11 साल की मासूम की रेप-हत्या, आरोपी का एनकाउंटर:क्राइम सीन ले जाते वक्त भागने की कोशिश, पैर में गोली लगी; अस्पताल में भर्ती

On: जून 24, 2026 12:30 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

दिल्ली में 11 साल की बच्ची के रेप और मर्डर का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। आरोपी को क्राइम सीन पर ले जाते समय वह कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने पैर में गोली मारी। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित गुब्बारा बेचने वाली थी। सोमवार की सुबह फुटपाथ पर सो रही बच्ची का टैक्सी ड्राइवर ने किडनैप किया था। इसके बाद उसने उसका रेप किया और हत्या कर लाश महरौली के जंगलों में फेंक दी थी। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे परिवार ने PCR कॉल के जरिए महरौली थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने CCTV फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से चार घंटे में ही बबलू नाम के टैक्सी ड्राइवर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एनकाउंटर की 3 तस्वीरें… नींद में बच्ची को उठाया, जंगल में ले गया आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सड़क से गुजरते समय उसने सीडीआर चौक के पास फुटपाथ पर बच्ची को सोते हुए देखा था। उसने नींद में ही बच्ची को उठाया और कार की पिछली सीट पर लिटाकर महरौली के जंगलों में ले गया था, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार फुटपाथ पर ही सोता था। बच्ची गुब्बारे बेचती थी, जबकि माता पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परिवार में चार बच्चे हैं, जिसमें ये 11 साल की बच्ची भी शामिल थी। पीड़ित परिवार और आरोपी बिहार के रहने वाले महरौली पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। परिवार पहले किराए पर रहता था। गरीबी के चलते किराया नहीं दे पाए तो घर खाली करना पड़ा। इसके बाद परिवार फुटपाथ पर ही रहने लगा था। वहीं, एप बेस्ड कैब चलाने वाला आरोपी ड्राइवर भी बिहार का ही रहने वाला है। उसके ऊपर पहले से भी मारपीट और नशे में टैक्सी चलाने के कुछ मुकदमे दर्ज हैं। —————————— ये खबर भी पढ़ें… फगवाड़ा में ग्रंथी के बेटे ने 4 साल की बच्ची का रेप किया, गुरुद्वारे में माथा टेकने जाती थी बच्ची कपूरथला के फगवाड़ा में 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया। आरोप है कि ग्रंथी का बेटा उसे बहला-फुसला कर आपने साथ कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया गया। मासूम ने घर लौटकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

क्रिकेटर रोहित शर्मा को समेत 65 को पद्म पुरस्कार:कुणाल शाह Meta के नए ग्लोबल हेड अपॉइंट हुए, 24 जून करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके- सड़क पर दिखी जूते जैसी कार:₹1.50 लाख की बाइक पर ₹2.36 लाख जुर्माना; कुत्ते ने खाया लॉटरी टिकट, मालकिन ने मुकदमा ठोका

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रिलेशनशिप एडवाइज़ – दोस्ती का हसबैंड फ्लर्ट करता है: मुझे अजीब लगता है, क्या एक शादीशुदा आदमी का ऐसा व्यवहार सही है, मैं क्या करूँ?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पीरियड्स में हाइजीन जरूरी: लापरवाही से बढ़ता यूटीआई, संक्रमण का खतरा, आपातकालीन किट में ये 9 चीजें हमेशा साथ रखें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके बोले- हम आतंकवादी नहीं:छात्रों के खून के दाग शिक्षा मंत्री के हाथों पर; धर्मेंद्र प्रधान ने CJP को दहशतगर्दों की B टीम कहा था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टेलीग्राम 7 दिन बाद चालू, प्ले स्टोर पर वापस आया:NEET परीक्षा में गड़बड़ी के बाद लगा था बैन, मैसेज एडिट पर 30 जून तक रोक रहेगी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });