नई दिल्ली. नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के अंदर छत्तीसगढ़ का नाम फिर चमक गया। बस्तर के दंतेवाड़ा की बुधरी ताती को पद्मश्री से नवाजा गया है। समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और आदिवासी इलाकों में लगातार काम करने के लिए उन्हें ये बड़ा सम्मान मिला है।. 1984 से लगातार वनांचल में काम कर रहीं बुधरी ताती ने 500 से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। आदिवासी बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं की मदद और बुजुर्गों की सेवा-यही उनकी पहचान रही है। इलाके में लोग उन्हें प्यार से “बड़ी दीदी” कहते हैं।. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। पूरे छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व की बात मानी जा रही है।. In 2026, Padma Shri, a prestigious award, will be presented to Budhri Tati, a social worker from Chhattisgarh, for her exceptional work in tribal welfare and women empowerment in the Bastar region. This award exemplifies the dedication and hard work of individuals like Budhri Tati, who have made a significant impact on society.