क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raigarh Furnace Blast: स्टील प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 4 श्रमिक झुलसे, धमाका से दहल गया इलाका

On: जून 24, 2026 6:09 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raigarh Furnace Blast: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित रायगढ़ इस्पात प्लांट में बुधवार को फर्नेस में रिसाव होने के बाद अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे की चपेट में आकर 4 श्रमिक घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।. जानकारी के अनुसार, प्लांट में रोजाना की तरह कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोपहर में फर्नेस में तकनीकी खराबी के कारण रिसाव हुआ और देखते ही देखते तेज धमाका हो गया। घटना में अमरेश कुमार (35), रामनाथ, उजेन्द्र और फिरोज झुलस गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।. घटना की सूचना मिलते ही उद्योग प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सभी घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ स्थित अपेक्स अस्पताल भेजा गया।. औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक राहुल पटेल ने बताया कि हादसे में चार श्रमिक घायल हुए हैं। सभी करीब 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं, जबकि एक श्रमिक का हाथ भी फ्रैक्चर हुआ है। विभागीय टीम जांच के लिए रवाना हो चुकी है और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।. पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने बताया कि हादसे में घायल सभी श्रमिकों की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कच्चा तेल 4 महीने में पहली बार $75 के नीचे:US-ईरान समझौते के बाद 3.1% गिरकर $74.73 पर आया, होर्मुज से 1.9 करोड़ बैरल तेल गुजरा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कच्चा तेल 4 महीने में पहली बार $75 के नीचे:US-ईरान समझौते के बाद 3.1% गिरकर $74.73 पर आया, होर्मुज से 1.9 करोड़ बैरल तेल गुजरा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

नोएल टाटा ट्रेंट के चेयरमैन का पद छोड़ेंगे:74वीं AGM में जानकारी दी, स्टसाइड-जूडियो की पैरेंट कंपनी के देशभर में 1286 स्टोर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मिर्जापुर: द मूवी का टीजर कल आएगा:फिल्म के किरदारों मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कलीन भैया के पोस्टर्स जारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CHHATTISGARH | अब स्कूल और छात्रावास के 500 मीटर तक ड्रग्स पूरी तरह बैन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

नीरव मोदी को बैंक को ₹108 करोड़ चुकाने होंगे:पर्सनल लोन गारंटी मामले में लंदन हाईकोर्ट का फैसला, 7 साल से जेल में बंद है

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });