मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर 25 जून को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। टीजर से पहले मेकर्स ने मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कलीन भैया के फर्स्ट लुक कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं। इसके साथ ही ‘गद्दी’ का एक खास पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिस पर लिखा है, “गद्दी है तो हम हैं।” जारी किए गए पोस्टर्स में मिर्जापुर की सत्ता, विरासत और दुश्मनी की झलक दिखाई गई है। पोस्टर्स के सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है। पंकज त्रिपाठी के किरदार कलीन भैया के पोस्टर के साथ लिखा गया, “जो आया है, वो जाएगा भी, बस मर्जी कलीन भैया की होगी। आपका स्वागत करते हैं बड़े पर्दे पर।” वहीं अली फजल के किरदार गुड्डू भैया के पोस्टर पर लिखा है, “शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है। गुड्डू भैया आ रहे हैं बड़े पर्दे पर, तैयार हैं ना?” दिव्येंदु शर्मा यानी मुन्ना भैया के पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया, “हिंदी फिलम के हीरो हैं हम, कहा था ना, हम अमर हैं। मुन्ना भैया का भौकाल, अब बड़े पर्दे पर।” 4 सितंबर को होगी रिलीज मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियोज और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट
मिर्जापुर: द मूवी का टीजर कल आएगा:फिल्म के किरदारों मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कलीन भैया के पोस्टर्स जारी
By worldprime
On: जून 24, 2026 7:29 अपराह्न
---Advertisement---