क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: शराबी दूल्हे को देख दुल्हन ने तोड़ी शादी ! पुलिस ने किया सम्मानित

On: जून 25, 2026 4:49 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: जांजगीर-चांपा जिले के कोसमंदा गांव की बेटी मुस्कान प्रधान ने साहस और आत्मसम्मान की मिसाल पेश करते हुए शराब के नशे में धुत्त दूल्हे के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। मुस्कान के इस फैसले की पूरे जिले में चर्चा हो रही है। उनके साहसिक कदम की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सम्मानित कर जिले का आइकॉन घोषित किया है।tcw

शराब के नशे में धुत्त था दूल्हा

घटना 23 जून की रात की है। मुस्कान प्रधान के घर बारात पहुंची थी, लेकिन दूल्हा शराब के नशे में धुत्त था और खुद को भी ठीक से संभाल नहीं पा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही शादी के लिए तैयार बैठी मुस्कान ने विवाह करने से साफ इंकार कर दिया।

मुस्कान ने कहा कि जो व्यक्ति शादी के दिन खुद को नहीं संभाल पा रहा है, वह जीवनभर उसका साथ कैसे निभाएगा। दुल्हन के इस फैसले से दूल्हे पक्ष के लोग नाराज हो गए और शादी कराने की जिद पर अड़ गए।

CG News: शराबी दूल्हे को देख दुल्हन ने तोड़ी शादी ! पुलिस ने किया सम्मानित

दुल्हन ने शादी से किया इंकार

दुल्हन के इंकार और दूल्हे पक्ष की जिद के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि मुस्कान के परिवार ने उसका पूरा साथ दिया। जब मामला बढ़ने लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद स्थिति को देखते हुए बारात को बिना विवाह के ही वापस लौटना पड़ा।

मां की जिंदगी से लिया सबक

मुस्कान प्रधान तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी हैं। वह 10वीं कक्षा तक पढ़ाई कर चुकी हैं। बताया गया कि उनके पिता भी शराब के आदी थे और विवाह के करीब 15 वर्ष बाद उनका निधन हो गया था।

Muskan 01 300x169

परिवार की सबसे बड़ी बेटी होने के कारण मुस्कान ने अपनी मां और भाई-बहनों की परेशानियों को करीब से देखा था। इसी वजह से उन्होंने अपनी मां की तरह संघर्षपूर्ण जीवन नहीं जीने और गलत आदतों वाले व्यक्ति से विवाह नहीं करने का निर्णय लिया।

प्रशासन ने किया सम्मानित

मुस्कान के इस फैसले की सराहना केवल परिवार और गांव के लोगों ने ही नहीं, बल्कि प्रशासन ने भी की है। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा विभिन्न महिला और सामाजिक संगठनों ने उनके साहसिक कदम का सम्मान किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मुस्कान को नशामुक्ति अभियान का जिला आइकॉन बताया है।

पुलिस उठाएगी खर्च

पुलिस विभाग ने मुस्कान की उच्च शिक्षा में सहयोग करने का भी निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार कॉलेज तक की पढ़ाई का खर्च पुलिस विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सीनियर टीचर भर्ती अब 10 हजार 537 पदों पर होगी:RPSC ने 4037 पद बढ़ाए; 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स के एग्जाम 12 जुलाई से

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मछुआरों ने समुद्र से देखा वेनेजुएला का भूकंप, VIDEO:बेसबॉल मैच छोड़कर भागे प्लेयर, रोते-बिलखते लोगों से भर गई सड़कें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NEET सॉल्‍वर गैंग में शामिल 2 लड़कियां स्‍टेट टॉपर थीं:पिता हर महीने 7 हजार भेजते थे, अब गिरफ्तार बेटी से मिलने भी नहीं जाते

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एक्ट्रेस कृषी थपांडा के घर से दोस्त की लाश मिली:पुलिस को आत्महत्या का शक; घटना से पहले एक्ट्रेस को किया था फोन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा:नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट ₹2,500 और तत्काल ₹5,000 में बनेगा, खोने या डैमेज होने पर ₹8,500 तक फीस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा:नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट ₹2,500 और तत्काल ₹5,000 में बनेगा, खोने या डैमेज होने पर ₹8,500 तक फीस

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });