क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

इंडोनेशिया में 11 लोगों को ले जा रहा विमान लापता:पहाड़ी इलाके में रडार से गायब, सर्च ऑपरेशन जारी; सरकार से जुड़े लोग सवार थे

On: जनवरी 17, 2026 8:13 अपराह्न
Follow Us:
इंडोनेशिया में 11 लोगों को ले जा रहा विमान लापता:पहाड़ी इलाके में रडार से गायब, सर्च ऑपरेशन जारी; सरकार से जुड़े लोग सवार थे
---Advertisement---

इंडोनेशिया में 23 लोगों को ले जा रहा एक यात्री विमान शनिवार को रडार से गायब हो गया। विमान जावा द्वीप से सुलावेसी द्वीप की ओर जा रहा था और पहाड़ी इलाके में पहुंचते ही ग्राउंड कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में 24 क्रू मेंबर और 3 यात्री सवार थे। इसके बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अभी किसी के जीवित या मृत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडोनेशियाई सरकार में मंत्री ने कहा कि विमान में समुद्री मामलों और मत्स्य पालन मंत्रालय के तीन कर्मचारी सवार थे। वे इलाके में संसाधनों की हवाई निगरानी के मिशन पर थे। विमान से कहां और कब टूटा संपर्क लापता हुआ टर्बोप्रॉप ATR 42-500 विमान इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट का था। यह विमान योग्याकार्ता से दक्षिण सुलावेसी की राजधानी की ओर जा रहा था। परिवहन मंत्रालय की प्रवक्ता एंडाह पुर्नामा सारी के मुताबिक, विमान दोपहर 1:17 बजे (05:33 GMT) मारोस जिले के लेआंग-लेआंग इलाके में आखिरी बार रडार पर देखा गया। सारी ने बताया कि लैंडिंग से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को अप्रोच एलाइनमेंट ठीक करने के निर्देश दिए थे। इसके तुरंत बाद रेडियो संपर्क टूट गया। इसके बाद कंट्रोल टावर ने इमरजेंसी डिस्टेस फेज घोषित किया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन के लिए सेना-ड्रोन तैनात विमान जिस इलाके में लापता हुआ, वह पहाड़ी और घने जंगलों वाला क्षेत्र है। यहां पहुंचना रेस्क्यू टीमों के लिए बड़ी चुनौती है। सर्च ऑपरेशन के लिए एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर, ड्रोन और ग्राउंड यूनिट्स को लगाया गया है। दक्षिण सुलावेसी के हसनुद्दीन मिलिट्री कमांडर मेजर जनरल बांगुन नवोको ने इसकी पुष्टि की। इस बीच माउंट बुलुसराउंग इलाके में ट्रैकिंग कर रहे कुछ हाइकर्स ने पहाड़ पर बिखरा मलबा, विमान जैसा लोगो और आग जलने की सूचना दी है। मेजर जनरल नवोको के मुताबिक, इन सूचनाओं की पुष्टि के लिए रेस्क्यू टीमें मौके तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय इलाके में बादल थे, लेकिन विजिबिलिटी करीब 8 किलोमीटर थी। हालांकि, खड़ी पहाड़ियां और घना जंगल रेस्क्यू ऑपरेशन को मुश्किल बना रहे हैं। चूना-पत्थर की पहाड़ियों से घिरा है लेआंग-लेआंग इलाका लेआंग-लेआंग इलाका चूना-पत्थर की पहाड़ियां, गुफाएं और घने जंगल हैं। यह बंटिमुरुंग-बुलुसाराउंग नेशनल पार्क का हिस्सा माना जाता है। यह मुश्किल रास्तों से भरा इलाका है, जहां संकरी घाटियां और ऊंची चट्टानें हैं। इंडोनेशिया में सितंबर 2025 में भी 2 हादसे हुए थे AFP के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व एशिया में मौजूद विशाल द्वीपसमूह इंडोनेशिया अपने सैंकड़ों द्वीपों को जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर हवाई परिवहन पर निर्भर है। हालांकि, देश का विमानन सुरक्षा रिकॉर्ड कमजोर रहा है और हाल के महीनों में कई हादसे हुए हैं। 1 सितंबर 2025 में, दक्षिण कालीमंतान राज्य से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक BK117 D3 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के कुछ ही दिनों बाद 10 सितंबर 2025 को पापुआ के इलागा जिले में एक और यूरोकॉप्टर AS350B3+ हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से 4 लोगों की मौत हो गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });