क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राम मंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू यादव समेत 8 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी; केजरीवाल रामलला के दर्शन करेंगे

On: जून 26, 2026 7:51 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट से 14 दिनों तक रिमांड मांगेगी। दरअसल, गुरुवार शाम चढ़ावा चोरी मामले में पहली एफआईआर दर्ज की गई। केस श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज हुआ। इसमें टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा को नामजद किया। इनमें अधिकांश चढ़ावा गिनती और दान प्रबंधन से जुड़े रहे हैं। हालांकि, FIR में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं हैं। चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। यूपी सरकार ने 13 जून को ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT बनाई थी। SIT ने 23 जून को यूपी के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। संजय प्रसाद ट्रस्ट के पदेन सदस्य भी हैं। इास बीच, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार सुबह 11 बजे रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वह गुरुवार शाम अयोध्या पहुंच गए थे। उन्होंने कहा था- इन लोगों ने भगवान के पवित्र घर में सिर्फ चोरी ही नहीं की, बल्कि सरेआम डाका डाला है, जिससे मेरा मन बेहद व्यथित है। जिन 8 आरोपियों पर FIR, उन्हें जानिए FIR में चंपत राय का नाम तय माना जा रहा था इससे पहले सूत्रों से जानकारी सामने आई थी कि SIT ने जांच रिपोर्ट में चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत 17 लोगों को आरोपी माना था। इनके खिलाफ FIR होना लगभग तय माना जा रहा था। SIT को जांच के दौरान दानपात्रों की चाबियां टिन्नू के पास मिलीं थी। SIT ने ऐसे करीब 150 सेवादारों और कर्मचारियों को चिह्नित किया था, जिनकी आर्थिक स्थिति में 22 जनवरी, 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बदलाव आया। राम मंदिर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IND vs IRE: क्या गंभीर की यह सोच वैभव और डेब्यू के बीच बनेगी दीवार! रिकॉर्ड तोड़ने के लिए करना होगा और इंतजार?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

शाहरुख खान के बॉलीवुड में 34 साल पूरे:बचपन की तस्वीर जेब में लेकर इवेंट में पहुंचे, कहा- ये अटपटी है, लेकिन इकलौती तस्वीर है, कन्नड़ बोली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IND vs IRE: आयरलैंड के कप्तान भी हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, 15 साल के बैटर को बताया रोल मॉडल; और क्या कहा?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

शिवम दुबे की कहानी: ओवरवेट होने के कारण छोड़ा था क्रिकेट, फिर ऐसी की वापसी और बन गए दो बार के विश्व चैंपियन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत में आईपैड-मैकबुक की कीमतें ₹70,000 तक बढ़ीं:AI बूम के कारण चिप की लागत बढ़ने के चलते एपल ने यह फैसला किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रेव्स ने 3 विकेट झटके, धनंजय डी सिल्वा का शतक

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });