क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

जोधपुर का रहने वाला है सिया का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी:गर्लफ्रेंड को पुणे से मेहरानगढ़ किला घुमाने लाया था, पैतृक घर पहुंचा भास्कर

On: जून 27, 2026 6:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

पुणे (महाराष्ट्र) में चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी मंगेतर सिया गोयल का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (23) जोधपुर का रहने वाला है। दैनिक भास्कर सबसे पहले यह खुलासा कर रहा है। चेतन का बिलाड़ा कस्बे के पलासनी गांव में पैतृक घर है। पिता की पुणे में किराना-परचून की दुकान है। चेतन भी वहीं रहकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान वह सिया के संपर्क में आया। हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद भास्कर टीम चेतन के पैतृक गांव पहुंची। चेतन का परिवार (ताऊ) भी इस घटना से सदमे में है। उन्होंने कहा- यदि चेतन दोषी है तो उसे सजा मिलेगी। गांव में चेतन के कुछ दोस्तों से Exclusive जानकारियां मिलीं। चेतन हत्याकांड से पहले अपनी गर्लफ्रेंड सिया को जोधपुर घुमाने लाया था। एक महीना पहले दोनों ने उदयपुर वो लग्जरी होटल भी देखा था, जहां सिया की डेस्टिनेशन वेडिंग होनी थी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट. … दोस्त बोले- जोधपुर आया था गर्लफ्रेंड के साथ पलासनी गांव जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में आता है। गांव में आरोपी चेतन के कई दोस्त हैं, जिनके साथ वो पुणे से आने के बाद काफी वक्त बिताता था। उन दोस्तों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर भास्कर को बताया कि दिसंबर, 2025 में चेतन अपनी गर्लफ्रेंड सिया गोयल को लेकर जोधपुर आया था। जोधपुर की एक फाइव स्टार होटल में दोनों दो दिन साथ रहे। मेहरानगढ़ फोर्ट भी घूमे थे। एक दोस्त ने दावा किया कि उसने दोनों को जोधपुर में देखा भी था और जब गांव चलने की बात कही तो चेतन ने कहा था कि हम दोनों घर वालों से छिप कर यहां आए हैं, इसलिए सिया को गांव ले जाऊंगा तो पता चल जाएगा। तब चेतन ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में उसे बताया था कि सिया को मारवाड़ी कल्चर और हेरिटेज सिटी जोधपुर व उदयपुर पसंद है। उसके दोस्तों ने बताया कि चेतन सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखता है। उसने कहीं भी अपनी व गर्लफ्रेंड के वीडियो-फोटो किसी सोशल साइट पर शेयर नहीं किए थे। हत्याकांड से एक महीने पहले डेस्टिनेशन वेडिंग वाला होटल देखा भास्कर ने पुणे में रहने वाले चेतन के संपर्क में रहने वाले कुछ प्रवासी राजस्थानियों से बातचीत की तो चौंकाने वाली जानकारी मिली। असल में गर्लफ्रेंड सिया के साथ चेतन मई में उदयपुर गया था। दोनों फ्लाइट से उदयपुर आए और गए। इस दौरान उदयपुर एयरपोर्ट पर प्रवासी मारवाड़ी लोगों ने उन दोनों को साथ में देखा था। सिया की उदयपुर के जिस लग्जरी होटल में शादी होने वाली थी। उसे दिखाने के लिए सिया अपने बॉयफ्रेंड को लेकर उदयपुर आई थी। दोनों एक ही दिन में पुणे लौट गए थे। चार बहनों में इकलौता भाई है चेतन आरोपी चेतन के पिता बाबूलाल सीरवी अपने भाई देवाराम व उदाराम के साथ काफी साल से पुणे में रहते हैं। पुणे में तीनों भाइयों का किराना-परचून का व्यापार है। तीनों भाइयों का परिवार भी यहीं रहता है। सबसे बड़े भाई गुणेशराम जोधपुर के पलासनी गांव में ही रहते हैं। उनका एक बेटा व एक बेटी पुणे में रहते हैं। गुणेशराम खेती-बाड़ी करते हैं। चेतन के पिता बाबूलाल का कोविड में काफी नुकसान हुआ था। इसी कारण से व्यापार संभालने चेतन गांव से पुणे चला गया था। चेतन चार बहनों का इकलौता भाई है। उसकी चारों बहन भी पुणे में अपने परिवार के साथ रहती हैं। ताऊ बोले- एक साल पहले ही पुणे गया था चेतन गांव पलासनी में हम चेतन के बड़े पिता (ताऊ) गुणेशराम के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा चेतन एक साल पहले ही पिता का व्यापार में हाथ बंटाने के लिए पुणे गया था। उसने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। उनका दावा है कि वह सीधा-सादा लड़का है। गांव में आता है तो कभी आंख उठाकर बात नहीं करता था। करीब एक साल पहले रिश्तेदार की शादी में शामिल होने परिवार के साथ गांव आया था। काफी दिन वह संयुक्त परिवार के साथ रहा। किसी को भी यह भनक नहीं थी कि उसकी सिया नाम की कोई र्गलफ्रेंड है। अब लोगों से ही पता चल रहा है कि चेतन अपनी गर्लफ्रेंड सिया के साथ जोधपुर आया था। वह गांव ही नहीं आया तो हमें कैसे पता चलेगा कि उसके साथ कोई लड़की जोधपुर आई थी। हमें तो इस घटना की भी जानकारी मीडिया और लोगों से मिली कि चेतन पुणे में सिया नाम की लड़की के साथ किसी केतन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हो गया है। गुणेशराम ने बताया दुख की इस घड़ी में मैं अपने भाई बाबूलाल से भी बात नहीं कर पाया, क्योंकि बात करूं तो भी क्या होगा? हम चारों भाइयों का संयुक्त परिवार है। 2017 में पिता पूनमाराम की मौत के बाद तीनो भाई परिवार के साथ बिजनेस के सिलसिले में पुणे चले गए। मैं गांव में पैतृक 30–35 बीघा जमीन में खेतीबाड़ी करता हूं और पत्नी केलकी देवी के साथ रहता हूं। पुणे से तीनों भाई शादी-ब्याह और होली-दिवाली पर परिवार के साथ गांव आ जाते हैं। पड़ोसी बोली- हमें नहीं लगता कि चेतन ने किसी का मर्डर किया गांव पलासनी में चेतन के पैतृक घर के पड़ोस में रहने वाली मोनिका सीरवी कहती हैं- वो ऐसा नहीं कर सकता। वह बहुत सीधा है। गांव में हम लोग साथ में खेले हैं। साल भर पहले रिश्तेदार की शादी में गांव में चेतन आया था। तब वह सबसे मिला था। मगर हमें नहीं लगता कि चेतन किसी का मर्डर कर सकता है। पुणे के किले से गिरकर मंगेतर की मौत पुणे की सिया गोयल अपने मंगेतर केतन अग्रवाल के साथ 18 जून को लोहगढ़ (पुणे) किले पर घूमने गई थी। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। सिया पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप है। दोनों फिलहाल पुलिस गिरफ्त में हैं और मामले की जांच चल रही है। हत्याकांड से जुड़े PHOTOS… —– ये खबरें भी पढ़िए… पुणे में 400 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, मंगेतर का बर्थडे मनाने गया था; नवंबर में शादी थी हकलाने-हेयरविग की वजह से सिया को केतन पसंद नहीं था:पुणे पुलिस को बताया- शादी के लिए मना किया, लेकिन केतन माना नहीं पुणे मर्डर- मंगेतर के साथ सिया की रोमांटिक पोस्ट:दोनों लोहगढ़ किला गए तो प्रेमी भी पहुंचा; गर्मी में हुडी पहना था, इसी से सुराग मिला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ क्यों मिली हार? अभिषेक शर्मा ने बताया कारण; बल्लेबाजी को नहीं ठहराया दोषी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Accident: रायपुर में बस ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अडाणी केस तुरंत खारिज करने से अमेरिकी जज का इनकार:बोले- सिर्फ सपाट बयान से केस नहीं हटेगा; सरकार को पूरा एक्सप्लेनेशन देना होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रम्प:दूसरा भारतीय दौरा; अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो बोले- हम मोदी के बड़े प्रशंसक

red and white modern breaking news youtube thumbnail

श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट बराबरी पर:308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5, जंगू की पहली फिफ्टी; चेज नाबाद

red and white modern breaking news youtube thumbnail

श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट बराबरी पर:308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5, जंगू की पहली फिफ्टी; चेज नाबाद

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });