देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम MBBS छात्र ने अपने सीनियर्स पर रैगिंग का आरोप लगाया है। छात्र ने वार्डन को चिट्ठी लिखकर बताया कि उसके साथ बेल्ट-चप्पलों से मारपीट की गई है और उसे जबरन बाल कटवाने के लिए भी कहा गया। यह पूरा मामला 12 जनवरी का है हालांकि आज इस मामले में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गीता का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा की छात्र की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और मामले की जांच एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि मारपीट, रैगिंग और अन्य सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। इस पर अब एंटी रैगिंग कमेटी ने कार्रवाई की है। रैगिंग के आरोप में दो छात्र निष्कासित किए गए हैं। फिलहाल एंटी रैगिंग कमेटी मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने तक वे हॉस्टल से निष्कासित रहेंगे। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर छात्रों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्राचार्य डॉ. गीता जैन को मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन को तत्काल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शिक्षण सं
दून मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम छात्र के साथ रैगिंग:बोला- सीनियर ने बेल्ट-चप्पलों से पीटा, जबरन बाल ट्रिम करवाए; एंटी रैगिंग कमेटी कर रही जांच
By worldprime
On: जनवरी 18, 2026 2:21 अपराह्न
---Advertisement---









