Raipur News: रायपुर के माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए सोमवार सुबह से 80 मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना और इंदिरा आवास योजना के तहत बने 32 मकान भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच जमकर विरोध देखने को मिला।. कार्रवाई को देखते हुए प्रशासन ने रविवार रात से ही गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था। सोमवार सुबह जैसे ही राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची, ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। कई लोग जेसीबी मशीनों के सामने खड़े हो गए, जिसके चलते पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई।. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई गांव के वार्ड क्रमांक 16 और 17 में की जा रही है। इससे पहले भी प्रशासन ने मकान खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त समय और वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना बेदखल किया जा रहा है।. प्रशासन का कहना है कि प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण के लिए भूमि खाली कराई जा रही है। वहीं ग्रामीण लगातार कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Raipur News: रायपुर के नकटी गांव में 80 घरों पर चला बुलडोजर, पुलिस से झड़प; खून के आंसू रो रही जनता
By worldprime
On: जून 29, 2026 11:24 पूर्वाह्न
---Advertisement---