Raipur News: रायपुर में कबीर जयंती के अवसर पर आज 29 जून को शहर की सभी मांस-मटन की दुकानें और बूचड़खाने बंद रहेंगे। नगर निगम ने आदेश जारी कर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।. नगर निगम ने यह निर्णय राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के तहत लिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 जून को निगम क्षेत्र में कहीं भी मांस-मटन की बिक्री की अनुमति नहीं होगी।. नगर निगम के जोन स्तर के स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक पूरे दिन निगरानी करेंगे। प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर सामान जब्त किया जाएगा और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।. निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध केवल दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा। होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।. नगर निगम ने सभी कारोबारियों से आदेश का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार कबीर जयंती के दौरान शहरभर में विशेष निगरानी अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Raipur News: आज बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई
By worldprime
On: जून 29, 2026 1:06 अपराह्न
---Advertisement---