Durg Sex Racket: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने SEX रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज में छापेमारी के दौरान 3 युवतियां और 2 युवक मिले। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।. पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जलाराम लॉज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।. कार्रवाई के दौरान पुलिस को तीन युवतियां और दो युवक मिले। मौके से करीब 20 हजार रुपये नगद, चार मोबाइल फोन, कंडोम के पैकेट और अन्य सामग्री भी बरामद की गई।. पुलिस ने मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू के रूप में हुई है।. प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि अवैध आर्थिक लाभ के उद्देश्य से लॉज की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Durg Sex Racket: SEX रैकेट का भंडाफोड़; बंद पड़े लॉज में चल रहा था देह व्यापार, इस हालत में मिले युवक-युवतियां
By worldprime
On: जून 29, 2026 1:46 अपराह्न
---Advertisement---