रविवार को CBSE बोर्ड और स्टूडेंट वेदांत श्रीवास्तव के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर 12वीं क्लास के री-वैल्यूएशन रिजल्ट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बता दें की मई में वेदांत ने CBSE के OSM (ऑन स्क्रीन मार्किंग) सिस्टम की खामी को सोशल मीडिया के जरिए बताया था। दरअसल CBSE ने सब्जेक्ट वाइज जारी की आसंर कॉपी में वेदांत की फिजिक्स की गलत यानी, किसी और स्टूडेंट की कॉपी अपलोड की थी। बाद में CBSE ने गलती मानकर उसे ठीक कर दिया था। हाल ही में CBSE ने उन्हीं का री-वैल्यूएशन रिजल्ट जारी किया है। इस रिजल्ट में स्टूडेंट वेदांत ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि फिजिक्स सब्जेक्ट में उनके कोई भी नंबर नहीं बढ़े हैं। CBSE- वेदांत के कुल 11 नंबर बढ़े वेदांत के आरोप के बाद CBSE ने उनके आरोप को खारिज किया और अपने क्लेरिफिकेशन में कहा कि ये आरोप सरासर झूठ’ है। उनके दावों में फेक्चुअली कोई सच्चाई नहीं है। CBSE ने कहा- री-इवैल्युएशन प्रोसेस के बाद वेदांत के कुल 11 नंबर बढ़े हैं। बोर्ड के मुताबिक, वेदांत के मैथ्स में 46 से 47, कंप्यूटर साइंस में 61 से 62 और मुख्य विवाद वाले विषय फिजिक्स में 35 से बढ़कर सीधे 44 नंबर (9 नंबर) मिले हैं। CBSE बोर्ड ने 99.7% री-इवैल्युएशन का रिजल्ट जारी किया है। वेदांत- मेरा कोई नंबर नहीं बढ़ाया गया वेदांत ने CBSE की इस सफाई के बाद सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर बोर्ड के दावे को एक बार फिर खारि
वेदांत और CBSE फिर आमने-सामने:आरोप लगाया- दोबारा जांच में मेरे नंबर नहीं बढ़े, CBSE बोला- ये सरासर झूठ; वेदांत ने अब क्या जवाब दिया
By worldprime
On: जून 29, 2026 1:17 अपराह्न
---Advertisement---