क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:मुंबई एयरपोर्ट पर ₹2.38 करोड़ का गांजा जब्त, अबू धाबी से आया युवक गिरफ्तार

On: जून 30, 2026 2:46 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने अबू धाबी से आए 303 साल के एक यात्री को 2.38 करोड़ रुपए की गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी मोइन खान के रूप में हुई है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। तलाशी में उसके सामान से 6.823 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने जल्दी पैसा कमाने के लिए कमीशन पर तस्करी करने की बात कबूल की। यह उसकी पहली तस्करी थी। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… पूर्व CEC राजीव कुमार HDFC बैंक के चेयरमैन होंगे, RBI की मंजूरी के बाद 3 साल संभालेंगे जिम्मेदारी HDFC बैंक के बोर्ड ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को बैंक का पार्ट-टाइम (नॉन-एग्जीक्यूटिव) चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया है। बैंक ने उन्हें 30 जून 2026 से चार साल के लिए स्वतंत्र निदेशक (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) भी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। बैंक ने कहा कि RBI की मंजूरी मिलने के बाद राजीव कुमार तीन साल के लिए पार्ट-टाइम चेयरमैन का पद संभालेंगे। वे अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे, जिन्होंने मार्च 2026 में इस्तीफा दे दिया था। तब से केकी मिस्त्री अंतरिम चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राजीव कुमार फरवरी 2020 में वित्त सचिव पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद वे देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने और 2024 का लोकसभा चुनाव कराया था। 30 साल पुराना यमुना जल विवाद खत्म; राजस्थान-हरियाणा में समझौता राजस्थान और हरियाणा के बीच करीब 30 साल से लंबित यमुना जल विवाद सोमवार को खत्म हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों ने यमुना जल परियोजना के निर्माण और क्रियान्वयन के लिए समझौता (एमओयू) पर साइन किए। समझौते के तहत हरियाणा की पश्चिमी यमुना नहर से भूमिगत पाइपलाइन के जरिए राजस्थान को उसके हिस्से का पानी दिया जाएगा। इससे राजस्थान के सीकर, चूरू और झुंझुनूं तथा हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद जिलों में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी। अमित शाह ने बताया कि जुलाई से अक्टूबर के बीच करीब 580 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी तीन भूमिगत पाइपलाइनों के जरिए राजस्थान भेजा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

लेक्चरर के 121 पदों पर भर्ती-आज रात तक करें अप्लाई:आरएएस, एपीपी, सीनियर साइंटिस्ट भर्ती प्रोसेस जारी, जानिए-क्या है लास्ट डेट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चार बार की चैंपियन जर्मनी फुटबॉल विश्व कप से बाहर: पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में हराया; ब्राजील ने आखिरी मिनट में जापान को हराया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ट्रम्प बोले- आज कतर में अमेरिका-ईरान की बातचीत होगी:अपने खास दूत विटकॉफ को भेजा; तेहरान ने बातचीत से इनकार किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

36 साल बाद यासीन मलिक पर चार्जशीट पेश:आरोप- कश्मीरी पंडित नर्स को किडनैप कर 4 दिन टॉर्चर किया, फिर मार डाला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

यूपी-बिहार, छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 9 की मौत:मानसून की रफ्तार धीमी, एमपी-गुजरात में अटका; दिल्ली-हरियाणा में तापमान 43°C पार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लिमिट 1 जुलाई से हटेगी:कॉमर्शियल बायर्स रीटेल पंपों से फ्यूल खरीद सकेंगे; दिल्ली में EV पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन फ्री

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });