क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: रायपुर में बादलों का डेरा, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

On: जून 30, 2026 12:13 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि कई क्षेत्रों में उमस और गर्मी का असर बना हुआ है। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से आसमान में बादलों का डेरा है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई से पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जिससे अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

tcw

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। सक्ती, कोंटा, नानगुर, भोपालपटनम, तोकापाल, तिल्दा और मुंगेली में 3-3 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं मर्रीबंगला देवरी, नारायणपुर, जगरगुंडा और जगदलपुर में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा हुई। हरदीबाजार, मनोरा, चंद्रपुर, नवागढ़, पेंड्रा, छुरिया, खरसिया, खैरागढ़, भोथिया और गंगालूर में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

CG Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर मौसमी द्रोणिका पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार तक फैली हुई है। इसके अलावा उत्तरी तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं पूर्व से पश्चिम दिशा में एक अन्य द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम होते हुए मणिपुर तक बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

CG Weather Update:

कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

CG Weather Update

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

SIR पर 23 विपक्षी दलों ने CJI को लेटर लिखा:DMK ने भी दस्तखत किए; बोले- चुनाव आयोग की प्रकिया मनमानी और लोकतंत्र विरोधी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Job Fair: नौकरी का सुनहरा मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर बंपर भर्ती; इस दिन इंटरव्यू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पुणे मर्डर- क्या हुडी में दिखा व्यक्ति चेतन ही था:पुलिस चलने का तरीका जांचेगी, सिया का केस लड़ने पर 2 वकीलों का दावा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एथेनॉल आवंटन में बदलाव नहीं करें, सुप्रीम कोर्ट का आदेश:सरकार ने कहा- 20% एथेनॉल मिलाने की पॉलिसी नहीं बदलेगी, असर अगले साल और साफ होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एथेनॉल आवंटन में बदलाव नहीं करें, सुप्रीम कोर्ट का आदेश:सरकार ने कहा- पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाना एक एक्सपेरिमेंट, इसका असर अगले साल साफ होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

July Rule Change: 1 जुलाई से बदल जाएंगे कई नियम, ये चीजें होंगे महंगे !

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });