क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Bilaspur Theft: पहले करते थे रेकी, फिर चुराते थे बकरियां, स्कॉर्पियो में भरकर हो जाते थे फरार..

On: जून 30, 2026 12:53 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Bilaspur Theft: बिलासपुर में लगातार हो रही बकरा-बकरी चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो और 1.50 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपी पहले गांवों में रेकी करते थे और मौका मिलते ही बकरा-बकरियां चोरी कर स्कॉर्पियो में भरकर फरार हो जाते थे।tcw

ऐसे हुआ खुलासा

रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकराभाठा निवासी समन सिंह पैकरा ने 21 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 19 जून की रात अपने 4 बकरे और 15 बकरियों को कोठा में बंद करने के बाद सुबह देखा तो ईंट की दीवार टूटी हुई थी और सभी 19 बकरा-बकरियां चोरी हो चुकी थीं।

44412815101111111110191010101010101001010101011011 1689281227 300x225

इसी दौरान चकराभाठा, बिल्हा और रतनपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं को देखते हुए रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम जांच में जुटी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश के इस गिरोह का खुलासा किया।

Image 1 1782723357 300x225

खेत लेवलिंग के बहाने करते थे रेकी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मध्यप्रदेश से स्कॉर्पियो लेकर गांवों में पहुंचते थे और खेत समतलीकरण का काम मांगने के बहाने इलाके की रेकी करते थे। इस दौरान वे बकरा-बकरी पालने वाले घरों की पहचान कर लेते थे। मौका मिलते ही रात के समय सुनसान जगहों और घरों में बने कोठों को निशाना बनाकर बकरा-बकरियां चोरी कर फरार हो जाते थे।

Comp 172 1773989111

1.75 लाख रुपए में बेची थीं चोरी की बकरियां

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चकराभाठा से चोरी की गई 19 बकरा-बकरियों को उन्होंने 1.75 लाख रुपए में बेच दिया था। इसमें से 25 हजार रुपए खर्च हो चुके थे, जबकि शेष 1.50 लाख रुपए पुलिस ने बरामद कर लिए। चोरी में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली गई है।

Comp 187 1773997654

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गोरा बाजार निवासी बबलू खान (57), उमरिया निवासी अमूर खान (66), अमीन खान (41), हबीम खान (35), शाहरूख खान (22) तथा उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिले के रजकपुर निवासी मोहम्मद अच्छन (33) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });