क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Blackmail: रायपुर में 2 महिलाओं ने एक पुरुष की लूटी इज्जत !

On: जुलाई 2, 2026 7:00 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raipur Blackmail: राजधानी रायपुर में अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए एक युवक को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूलने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने पीड़ित से करीब 2.17 लाख रुपए की वसूली की। युवक की शिकायत पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

tcw

जानिए पूरा मामला

गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के बीरगांव गांधी नगर निवासी दुलीचंद कुम्हार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान अशोक नगर श्मशान घाट निवासी मांगेश्वरी सिंह उर्फ जोगेश्वरी उर्फ रिंकी से थी।

शिकायत के अनुसार 6 जनवरी 2026 को महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां उसकी एक महिला मित्र भी मौजूद थी। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने युवक को शराब पिलाई। नशे की हालत में वह वहीं सो गया। करीब पांच घंटे बाद जब उसकी आंख खुली तो उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया। इसके बाद वह वहां से अपने घर लौट गया।

WhatsApp Image 2026 07 02 At 6.46.36 PM 137x300

फोटो दिखाकर मांगे 50 हजार

पीड़ित के अनुसार दो दिन बाद महिला ने उसे फिर घर बुलाया और अपनी सहेली के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाईं। आरोप है कि महिलाओं ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग की। बदनामी के डर से उसने ऑनलाइन माध्यम से 50 हजार रुपए भेज दिए।

इसके बाद दोनों महिलाओं ने लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार फरवरी से जून के बीच अलग-अलग किस्तों में 48 हजार, 45 हजार, 46 हजार, 46 हजार और 30 हजार रुपए वसूल लिए। इसके बाद भी और रकम की मांग करते हुए तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी जाती रही।

महिलाओं की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर जोन के पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के निर्देश पर पुलिस ने मोबाइल चैट, बैंकिंग लेनदेन, फोन-पे, यूपीआई और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एअर इंडिया ने इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज घटाया:नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के टिकट ₹7,617 तक सस्ते होंगे; घरेलू उड़ानों में बदलाव नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

हिरासत में मौत के मामले में 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद:15 साल पुराने मामले में महाराष्ट्र की कोर्ट ने सुनाई सजा, CID ने की थी जांच

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय बैडमिंटन में नया स्कोरिंग सिस्टम लागू होगा: 21 की जगह 15 अंक का होगा खेल; एर्नाकुलम सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट से होगी शुरुआत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारतीय बैडमिंटन में नया स्कोरिंग सिस्टम लागू होगा: 21 की जगह 15 अंक का होगा खेल; एर्नाकुलम सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट से होगी शुरुआत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सुप्रीम कोर्ट बोला- फैसलों में AI के फर्जी उदाहरण खतरनाक:ये मिथाइल आइसोसाइनेट जैसे, इससे न्याय व्यवस्था को नुकसान; NCLT का फैसला रद्द

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Alderman Appointment: छत्तीसगढ़ के 32 नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, देखें लिस्ट-

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });