क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Sarguja Murder: गैंती से हमला कर पड़ोसी की हत्या, बोला- मैंने जीतू को मार डाला

On: जुलाई 3, 2026 6:51 अपराह्न
Follow Us:
---Advertisement---

Sarguja Murder: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगीडीह में पड़ोसी की गैंती से हमला कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने विवाद के बाद पड़ोसी पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर घर के सामने ही गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी गांव के लोगों से कहता रहा कि उसने जीतू को मार दिया है और अब जेल जाएगा। इसके बाद वह अपने घर जाकर सो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।. जानकारी के अनुसार, ग्राम बरगीडीह राईंखुर्द निवासी जीतू नागेश (45) गुरुवार को घर पर था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य धान की रोपाई के लिए खेत गए हुए थे। जीतू का पड़ोसी बुधराम के साथ अक्सर उठना-बैठना और मेलजोल था। दोपहर में जीतू बुधराम के घर के पास पहुंचा, जहां दोनों के बीच बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।. विवाद बढ़ने पर आरोपी बुधराम ने गुस्से में आकर गैंती से जीतू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी ने आसपास के लोगों से कहा कि उसने जीतू की हत्या कर दी है और अब जेल जाएगा। इसके बाद वह अपने घर जाकर सो गया।. आरोपी की बात सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो जीतू खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने खेत में काम कर रहे उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में जीतू को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर लेकर गए। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल को अस्पताल पहुंचाने में आरोपी के बेटे ने भी मदद की।. अस्पताल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की सूचना लुण्ड्रा थाना पुलिस को भेज दी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

52000 करोड़ की डिफेंस डील को मिली मंजूरी:आकाश तरंग, कामिकाजे ड्रोन समेत कई हाईटेक हथियार आर्मी के जखीरे में होंगे शामिल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आधार कार्ड में ईमेल-ID अब घर बैठे अपडेट कर सकेंगे:आधार एप पर 6 महीने के लिए फ्री सर्विस शुरू, सेंटर जाने की जरूरत नहीं; जानें प्रोसेस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आधार कार्ड में ईमेल-ID अब घर बैठे अपडेट कर सकेंगे:आधार एप पर 6 महीने के लिए फ्री सर्विस शुरू, सेंटर जाने की जरूरत नहीं; जानें प्रोसेस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कोलकाता में TMC मुख्यालय पर बागी गुट का कब्जा:ताले बदले, लेकिन ममता की फोटो नहीं हटाई; एक दिन पहले पार्टी सिंबल पर दावा किया था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भागवत बोले-पांच महाद्वीपों के लोग RSS से ट्रेनिंग मांग रहे:दुनिया को भारत से सही रास्ता दिखाने की उम्मीद, लेकिन पहले हमें मजबूत बनना होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भागवत बोले-पांच महाद्वीपों के लोग RSS से ट्रेनिंग मांग रहे:दुनिया को भारत से सही रास्ता दिखाने की उम्मीद, लेकिन पहले हमें मजबूत बनना होगा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });