क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी मारे जाने की खबर:शोपियां में 3 घंटे चला एनकाउंटर; एक कश्मीर के 14 मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल था

On: जुलाई 5, 2026 12:21 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के सैदपोरा इलाके में शनिवार शाम से चल रही मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप ऑपरेटिव जाकिर अहमद गनी (A++ कैटेगरी) और उसके साथी लतीफ भट के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों को खुफिया सूत्रों से दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सैदपोरा पायीन के पास छानपोरा इलाके में दोनों आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। घेराबंदी के दौरान जब सुरक्षाबल आतंकियों के ठिकाने के करीब पहुंचे तो दोनों ने भारी गोलीबारी कर दी। मुठभेड़ 4 जुलाई की शाम 7:45 बजे शुरू हुई थी। जॉइंट ऑपरेशन कश्मीर पुलिस SOG, 44 RR, 20 RR, 34 RR और 03 PARA ने मिलकर चलाया है। फिलहाल अंधेरे के कारण एनकाउंटर और सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है। इसे सुबह दोबारा शुरू किया जाएगा। अभी तक आतंकियों के शव भी बरामद नहीं हुए हैं। रिपोर्ट्स में दावा- कुलगाम का रहने वाला था जाकिर सूत्रों के मुताबिक, कुलगाम के मुतलहम गांव के रहने वाले जाकिर अहमद गनी को सुरक्षा बलों ने कल दक्षिण कश्मीर के जिलों में दूसरे आतंकवादियों के साथ ट्रैक किया था। जाकिर का नाम पाकिस्तान से जुड़े कई आतंकी हमलों से भी जुड़ा था। अक्टूबर 2025 में NIA कोर्ट ने इनके खिलाफ नोटिस जारी किया था और हाल ही में उनका नाम अप्रैल 2026 के पहलगाम आतंकी हमले की जांच से भी जुड़ा था। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में 14 आतंकवादियों की सूची जारी की थी और उनके घर भी गिरा दिए गए थे। सुरक्षा रिकॉर्ड के मुताबिक, जाकिर 2024 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है, जबकि लतीफ पिछले साल LeT में शामिल हुआ था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का 7वां दिन; भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, 5 किलो वजन घटा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

BLA का दावा- हमले में 30 पाकिस्तानी जवान मारे गए:विस्फोटकों से भरी गाड़ी कैंप में घुसाकर उड़ाई; पाकिस्तान ने दावे की पुष्टि नहीं की

red and white modern breaking news youtube thumbnail

BLA का दावा- हमले में 30 पाकिस्तानी जवान मारे:कैंप में विस्फोटकों से भरी गाड़ी से ब्लास्ट किया; पाकिस्तान सरकार ने पुष्टि नहीं की

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Bilaspur News: पत्नी को काटकर पति ने लगाई फांसी, दोनो बच्चों को कमरे में कर दिया था बंद

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता की करीबी चंद्रिमा ने बंगाल TMC अध्यक्ष पद छोड़ा:एक महीने पहले पद संभाला था; ममता बोलीं- पार्टी छोड़ने की तैयारी पहले से थी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता की करीबी चंद्रिमा ने बंगाल TMC अध्यक्ष पद छोड़ा:एक महीने पहले पद संभाला था; ममता बोलीं- पार्टी छोड़ने की तैयारी पहले से थी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });