क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

गोल्डन टेंपल हेरिटेज स्ट्रीट निहंग ने युवक को पीटा,VIDEO:श्रद्धालुओं को जबरन कमरा लेने के लिए कहता, फैमिली का वीडियो देखकर पहुंचे

On: जुलाई 5, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

गोल्डन टेंपल की हेरिटेज स्ट्रीट पर निहंग ने होटल के कर्मचारियों की पिटाई कर दी। निहंग ने डांटते हुए उन्हें थप्पड़ मारे। निहंग का कहना है कि ये गोल्डन टेंपल आने वाले श्रद्धालुओं को कमरे दिलाने की बात कहकर परेशान करते हैं। निहंग ने ये कार्रवाई एक परिवार के वीडियो की वजह से की। जिसमें फैमिली ने कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट पर रूम वाले बहुत तंग करते हैं। फैमिली को भी नहीं छोड़ते, आगे आकर बोलते हैं। निहंग का तर्क है कि इस वजह से श्रद्धालुओं के मन में गलत छवि बन रही है। यही परमजीत सिंह अकाली नाम के निहंग पहले यहां श्रद्धालुओं से जबरन पैसे मांगने वाले किन्नरों की भी पिटाई कर भगा चुके हैं। निहंग ने हेरिटेज स्ट्रीट में ही घेरा निहंग परमजीत सिंह अकाली ने हेरिटेज स्ट्रीट पर ही एक युवक को घेर लिया। वह लोगों को जबरन रूम लेने के लिए कह रहा था। निहंग ने पहले उसे डांटा और फिर जोरदार थप्पड़ मारा। इसके बाद उसे कहा कि वह होटल का कर्मचारी है तो वहीं रहे। इस दौरान युवक चुप रहा। निहंग बोले- पहले भी समझा चुके निहंग परमजीत सिंह अकाली ने कहा कि ये युवक और इसके जैसे कुछ अन्य लोग दरबार साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे थे। ये श्रद्धालुओं को कमरे लेने का दबाव बनाते हैं। बहुत बार इनको समझा चुके हैं, मगर ये नहीं समझते। प्रशासन को भी बहुत बार कहा, मगर प्रशासन भी इस पर कोई लगाम नहीं लगा रहा। जिस कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी। वह वीडियो, जिसकी वजह से निहंग ने पिटाई की गोल्डन टेंपल में दर्शन करने आए एक परिवार ने वीडियो बनाई थी। जिसमें महिला ने कहा था- यहां गरीब आदमी भी घूमने क्या आए, रूम वाले बहुत तंग करते हैं। AC रूम..दूसरे रूम, रूम..रूम..रूम लगाकर रखते हैं। जिसके साथ ये हुआ हो, वह जरूर बताए। फिर युवक कहता है- फैमिली वाले रूम.. पंखे वाले रूम..रूम ही रूम। फैमिली को भी नहीं जीने देते। आगे-आगे आकर बोलते हैं। किन्नरों की भी पिटाई कर चुके निहंग अकाली करीब 5 महीने पहले निहंग इसी हेरिटेज स्ट्रीट पर जबरन रुपए मांग रहे किन्नरों की पिटाई कर चुके हैं। इस पर निहंग सिंह परमजीत सिंह अकाली का कहना था कि हमें काफी लंबे समय से श्रद्धालुओं की ओर से फेसबुक और अन्य माध्यमों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। श्रद्धालुओं का आरोप था कि कुछ लोग दरबार साहिब और उसके आसपास खुद को महंत बताकर भीख मांग रहे हैं और श्रद्धालुओं को डराने-धमकाने के साथ उनसे पैसे वसूल रहे हैं। इससे न सिर्फ श्रद्धालु परेशान हो रहे थे, बल्कि पवित्र स्थल का माहौल भी खराब हो रहा था। ये लोग श्रद्धालुओं की जेबों से पैसे निकालने तक की कोशिश करते थे। अगर कोई श्रद्धालु पैसे देने से इनकार करता तो उसे श्राप देने की धमकी दी जाती थी। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… गोल्डन टेंपल में युवकों की पिटाई, VIDEO, 2 सेकेंड में 3 थप्पड़ जड़े अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के मंजी साहिब दीवान हाल के बाहर जांच के दौरान 2 युवकों के पासे से इंजेक्शन, तंबाकू और बीड़ी मिली है। इसके बाद वहां पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने दोनों को पीट दिया है। इस दौरान एक युवक आरोपी दोनों को करीब 2 सेकंड में 3 थप्पड़ जड़ देता है। इसका वीडियो भी सामने आया है (पढ़ें पूरी खबर) गोल्डन टेंपल में महिला की पिटाई का VIDEO वायरल गोल्डन टेंपल में बिहार की महिला को थप्पड़ मारने के 2 साल पुराने वीडियो पर हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर इसे वायरल किया गया तो आशुतोष झा नाम के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने महिला से इस व्यवहार की आलोचना की। निहंग विक्की थॉमस ने इसका विरोध किया। दोनों के बीच विवाद हुआ तो मुंबई के एडवोकेट आशुतोष ने इन्फ्लुएंसर झा का समर्थन कर दिया। इसके बाद निहंग विक्की थॉमस भड़क गया। विक्की ने दोनों को देख लेने की धमकी दे दी। विक्की ने कहा कि मैं दिल्ली आ रहा हूं। तुम लोगों को ढूंढ निकालूंगा। (पढ़ें पूरी खबर) गोल्डन टेंपल के रास्ते पर पिटाई, निहंगों ने थप्पड़ मारे अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ निहंगों ने एक व्यक्ति को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। व्यक्ति को डांटते हुए पहले एक निहंग ने जोरदार थप्पड़ मारा। इसके बाद बाकी निहंगों ने एक-एक थप्पड़ जड़ा। इस दौरान व्यक्ति हाथ जोड़ते और पैर छूते नजर आया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निहंग उस व्यक्ति को डांट रहे हैं और थप्पड़ मार रहे हैं। एक निहंग डंडे भी मारते दिख रहा है।(पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव ने डेब्यू के बारे में सबसे पहले किसे बताया? कैप मिलने पर भावुक भी हुए, लिखी यह बात

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा:गद्दारी की भी एक सीमा होती है; बागी नेताओं को चुनौती- हिम्मत है तो बीजेपी में शामिल हो

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा:गद्दारी की भी एक सीमा होती है; बागी नेताओं को चुनौती- हिम्मत है तो बीजेपी में शामिल हो

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Vaibhav Sooryavanshi: सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू पर बनाया कौन सा अनचाहा रिकॉर्ड? ऐसा करने वाले पहले भारतीय

red and white modern breaking news youtube thumbnail

गौरव खन्ना से शादी से पहले बायसेक्सुअल थीं आकांक्षा चमोला:एक्ट्रेस बोलीं- लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही हूं, उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जमकर बरसे बादल, रायपुर में आया बाढ़; घरों में घुसा पानी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });