क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

अश्लील तस्वीर पर दो निहंगों में बहस का ऑडियो:परवाना बोले-विक्की थॉमस ने लीक की, वो तुम्हारा आदमी; दुआबी बोले- जत्थेदार के पास गया, हमला हुआ

On: जुलाई 6, 2026 5:25 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

निहंग बरजिंदर सिंह परवाना और निहंग भगत सिंह दुआबी के बीच करीब 20 मिनट तक हुई फोन बातचीत का ऑडियो सामने आया है। बातचीत की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों के बीच निहंग जसदीप सिंह की अश्लील तस्वीरें वायरल करने के विवाद पर तीखी बहस हुई। परवाना ने कहा कि तस्वीरें लीक करने में निहंग विक्की थॉमस का हाथ है और वह दुआबी की तरफ का व्यक्ति है। इसके जवाब में दुआबी ने कहा कि उन्होंने कोई तस्वीर लीक नहीं की और विक्की थॉमस उनका आदमी नहीं है। उन्होंने कहा कि वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो विक्की थॉमस की तरफ से जारी किए गए। दुआबी ने कहा कि वह इस पूरे मामले को समय रहते श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों के सामने रखना चाहते थे, ताकि बैठकर इसका समाधान निकाला जा सके। लेकिन जब वे अपनी बात रखने के लिए जत्थेदार साहिब के पास गए तो वहां उनके साथियों पर हमला कर दिया गया, जिससे वे अपनी बात नहीं रख सके। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय वह बाहर थे और विक्की थॉमस, जिसकी पिटाई हुई, उनके साथ था। दुआबी ने आरोप लगाया कि जिसे वह अपना भाई मानता था, वह उसे वहीं छोड़कर चला गया। इसके बाद बातचीत अमृतपाल सिंह पर पहुंच गई। परवाना ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अमृतपाल सिंह का समर्थन नहीं करेंगे, जबकि दुआबी ने दावा किया कि साल 2027 में अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री बनाकर दिखाएंगे। बातचीत के अंत में दोनों नेताओं ने आमने-सामने बैठकर चर्चा करने की बात भी कही। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…. परवाना और दुआबी के बीच हुई बातचीत पढ़िए बरजिंदर सिंह परवाना: हेलो। भगत सिंह दुआबी: हेलो, हांजी। बरजिंदर सिंह परवाना: वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह जी। भगत सिंह दुआबी: वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह जी। कौन जनाब? बरजिंदर सिंह परवाना: मेरी बात भगत सिंह दुआबी से हो सकती है जी? मैं बरजिंदर सिंह परवाना बोल रहा हूं जी। भगत सिंह दुआबी: हांजी, भगत ही बोल रहा हूं जी, दुआबी बोल रहा हूं। बरजिंदर सिंह परवाना: और जी, ठीक-ठाक हो? परिवार ठीक है आपका? भगत सिंह दुआबी: चढ़दी कला जी, चढ़दी कला भाई साहब, आप सुनाओ। बरजिंदर सिंह परवाना: हां ठीक है जी। मैं आपसे दो-चार मिनट बात कर सकता हूं? भगत सिंह दुआबी: हुक्म जी, हुक्म, हुक्म करो। बरजिंदर सिंह परवाना: कहीं मुझे गलत मत समझना, कोई ऐसी बात नहीं है… दुआबी साहब, मैं आपसे यह बात करना चाहता हूं… कि कौम ने आपका क्या बिगाड़ा है? पंथ ने आपका क्या बिगाड़ा है? मतलब जब भी कौम की कोई अच्छी बात होती है… भगत सिंह दुआबी: रुकिए-रुकिए। नहीं-नहीं, मेरी बात सुन लो वीर। आप यह बताओ जी, मैंने कौम के खिलाफ, गुरु ग्रंथ साहिब जी के खिलाफ, दसों पातशाहियों के खिलाफ… बरजिंदर सिंह परवाना: नहीं… भगत सिंह दुआबी: किसी के भी खिलाफ, मर्यादा के खिलाफ मेरा एक भी लफ्ज हो… बरजिंदर सिंह परवाना: आप गुरु साहिबानों के खिलाफ बोल भी नहीं सकते। बोलोगे तो आपको भी पता है आपका क्या हाल होना है। गुरु साहिबानों का विषय अलग है, मैं गुरु साहिबानों की बात नहीं कर रहा। मेरी बात को मोड़ो मत। मेरी बात पहले सुन लो। आपने जो वीडियो डाली, उसे पांच-सात दिन हो गए… भगत सिंह दुआबी: भाई जी, आप पहले ही इल्जाम लगा रहे हो कि मैं कौम के खिलाफ हूं। बरजिंदर सिंह परवाना: दुआबी साहब, एक बात पूरी सुन लो। भगत सिंह दुआबी: जी। बरजिंदर सिंह परवाना: या तो आप बोलो या मुझे बोलने दो। भगत सिंह दुआबी: भाई जी, अब आप पहले ही मेरे सिर इल्जाम… बरजिंदर सिंह परवाना: इल्जाम अगर गलत है, तो साबित कर दो कि मेरा इल्जाम गलत है। भगत सिंह दुआबी: मैं कह रहा हूं कि कौम के खिलाफ, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के खिलाफ, साहिबजादों के खिलाफ… बरजिंदर सिंह परवाना: मुझे एक बात का जवाब दो… भगत सिंह दुआबी: अगर मेरा एक भी लफ्ज हो। हां, जो @XYZ..हैं… बरजिंदर सिंह परवाना: नहीं-नहीं भाई साहब, आपके अंदर बात सुनने का हिम्मत नहीं है। आप बस सोशल मीडिया पर बोलना सीखे हो। भगत सिंह दुआबी: भाई जी, मैं तो हमेशा मिलने को तैयार हूं। चैनलों पर भी बात कर लेते हैं, सामने बैठकर भी बात कर लेते हैं। बरजिंदर सिंह परवाना: सिक्योरिटी लेकर सामने? मैं तो अकेला घूमता हूं, मेरे पास कोई सिक्योरिटी नहीं। भगत सिंह दुआबी: भाई साहब, कल भी जब हमारे बंदे पर हमला हुआ, इसलिए हुआ क्योंकि मेरे गनमैन बाहर थे। मैं दरबार साहिब अकेला जाता हूं। बरजिंदर सिंह परवाना: हमारे तो गनमैन गाड़ियों में भी नहीं होते। हम वैसे ही अकेले घूमते हैं। भगत सिंह दुआबी: …जो बाणा पहनकर यह कुकर्म कर रहा है, अगर हम उसके खिलाफ बोले हैं, तो हमारी क्या गलती है? हमारा बंदा काट दिया गया। बरजिंदर सिंह परवाना: आपका बंदा काट दिया गया, आपने शोर मचा लिया। मुझे एक बात बताओ, क्या यह समय सही था बात करने का? भगत सिंह दुआबी: मैंने समय नहीं चुना। समय विक्की थॉमस ने चुना, जिससे आप उलझ रहे हो। बरजिंदर सिंह परवाना: नहीं, पीछे से साथ आपका ही था विक्की थॉमस को। वह अकेले नहीं कर रहा था। भगत सिंह दुआबी: भाई साहब… बरजिंदर सिंह परवाना: विक्की थॉमस ने जो करना था कर लिया… भगत सिंह दुआबी: अगर मैं उसे पकड़कर समझा-बुझाकर जत्थेदारों तक ले गया कि तू अपना मामला उनके सामने रख, तो इसमें मेरी क्या गलती है? मैं तो यह चीज बंद कमरे में सुलझाना चाहता था। बरजिंदर सिंह परवाना: जो वीडियो वायरल हुई, वह किसने की? भगत सिंह दुआबी: वह तो आपने कराई है। बरजिंदर सिंह परवाना: मैंने नहीं की। मेरे अकाउंट पर कोई वीडियो वायरल नहीं हुई। यह विक्की के अकाउंट से वायरल हुई हैं। भगत सिंह दुआबी: फिर आप विक्की के साथ क्यों घूमते हो? बरजिंदर सिंह परवाना: मैं तो इस चीज को जत्थेदार के पास ले जाकर रोकना चाहता था। भगत सिंह दुआबी: मेरी एक बात सुन। इतनी बड़ी कौम की जीत हुई थी। तुम्हें पता है तुम्हारी करतूत ने क्या कर दिया? बरजिंदर सिंह परवाना: हम उसे सोढ़ी पातशाह के पास ही ले गए थे, ताकि अगर उसे सिरोपा पड़ जाता तो बाद में उसकी तस्वीरें वायरल होतीं और कौम की कितनी बड़ी बदनामी होती। भगत सिंह दुआबी: मानते हैं, बदनामी होती। लेकिन तुम एक ऐसे आदमी का साथ दे रहे हो, जो सात साल में पंजाबी नहीं सीख सका और अपने नाम से ‘थॉमस’ नहीं काट सका। बरजिंदर सिंह परवाना: मैंने क्या सपोर्ट की है? वह तो मेरे खिलाफ भी वीडियो डाल रहे हैं। भगत सिंह दुआबी: तुम्हारा भाई अमृतपाल सिंह ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा? बरजिंदर सिंह परवाना: उधर मत जाओ। भगत सिंह दुआबी: क्यों? तुम हमेशा भाई अमृतपाल सिंह और उनके परिवार के खिलाफ बोलते हो। बरजिंदर सिंह परवाना: वह आपका भाई होगा, मेरा नहीं। भगत सिंह दुआबी: हमारा तो भाई ही है। हम उसमें दीप सिद्धू को देखते हैं। बरजिंदर सिंह परवाना: मैं उसमें दीप सिद्धू को नहीं देखता। दीप सिद्धू ने मेरी बेटी को गालियां नहीं दीं, बलात्कार की धमकियां नहीं दीं। भगत सिंह दुआबी: यह आपका वहम है। बरजिंदर सिंह परवाना: मेरे पास रिकॉर्डिंग पड़ी हैं। मुझ पर मानहानि कर दें, मैं कोर्ट में साबित कर दूंगा। भगत सिंह दुआबी: मानहानि छोड़ो, तुम्हारे सामने अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री बनाकर दिखाएंगे। बरजिंदर सिंह परवाना: अगर मैं उनके रास्ते में न खड़ा हुआ तो मैं अपनी बेटी का बाप नहीं। भगत सिंह दुआबी: मैं तुम्हें तब से जानता हूं जब तुम पत्रकारिता करते थे। मुझे पता है, तुमने एक-दो मामलों में शिव सेना के पर्चे भी करवाए थे। तुम किधर चल पड़े हो यार? बरजिंदर सिंह परवाना: जो जेल में बैठे हैं, अपनी करतूतों से बैठे हैं। भगत सिंह दुआबी: क्या उन्होंने तुम्हारा कुछ बिगाड़ा है? बरजिंदर सिंह परवाना: हम तो कौम की सेवा करते हैं। भगत सिंह दुआबी: आपका एरिया कौन सा है? बरजिंदर सिंह परवाना: घनौर, पटियाला साइड। भगत सिंह दुआबी: वहां गुरसेवक सिंह अंटाल नाम का आदमी है? बरजिंदर सिंह परवाना: है, पार्टी का आदमी है। भगत सिंह दुआबी: अंटाल शराबी है, नशेड़ी है। तुम्हारे ऊपर पद लेकर बैठा है। तुम नशेड़ियों और जुआरियों की पार्टी का साथ दे रहे हो। बरजिंदर सिंह परवाना: वह अलग विषय है। ************* ये खबर भी पढ़ें: उत्तराखंड से पंजाब लौटे निहंग की आपत्तिजनक PHOTOS लीक: दूसरे निहंग के साथ दिख रहे जसदीप; विक्की थॉमस ने VIDEO शेयर किया मोहाली के ऐतिहासिक सोहाना साहिब गुरुद्वारे में रविवार को जिस निहंग जसदीप सिंह पर हमले की कोशिश हुई, उसी निहंग के कुछ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर लीक हुए हैं। ये फोटो निहंग विक्की थॉमस सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किए। (पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मौत से 3 घंटे पहले कॉल, ऑफिस में पार्टी की:दिल्ली में नवविवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, परिवार बोला- ये सुसाइड नहीं मर्डर है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बॉयफ्रेंड ने जलती सिगरेट से एक्ट्रेस की जांघ जलाई:रियलिटी शो में निती टेलर ने किया खुलासा, कहा- बर्थडे पर जलाया, थप्पड़ भी मारा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सेंसेक्स में 300 अंक की तेजी:78,050 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; मेटल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PM मोदी इंडोनेशिया रवाना, सबसे बड़े हिंदू मंदिर जाएंगे:राष्ट्रपति सुबियांतो से ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस डील पर करार संभव

red and white modern breaking news youtube thumbnail

‘वंदे मातरम्’ की 150 साल की यात्रा सामने लाएगा IIAS:उपराष्ट्रपति 10 जुलाई को कॉफी-टेबल बुक का विमोचन करेंगे; विवादों का भी उल्लेख

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाई गई दिलजीत की फिल्म:तीन दिन पहले नाम बदलकर हुई थी रिलीज; खालड़ा साहब के साथ जो हुआ, वही फिल्म से

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });