नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। जम्मू की NIA स्पेशल कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में उसे हमले की साजिश रचने, आतंकियों को संचालित करने और भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोपी बनाया गया है। NIA ने हाफिज सईद को व्यक्तिगत तौर पर भी आरोपी बनाया है। उसे प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसके प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का प्रमुख बताया गया है। चार्जशीट में उसके खिलाफ UAPA की कई धाराएं लगाई गई हैं। NIA ने कहा कि यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट पहले दाखिल 1,597 पन्नों की चार्जशीट का हिस्सा है। NIA ने 15 दिसंबर 2025 को पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर साजिद जट समेत 6 आतंकियों को आरोपी बनाया था। NIA चार्जशीट में अब तक क्या-क्या खुलासा हुआ… पहलगाम हमले के 3 गुनहगार ढेर हो चुके NIA के मुताबिक पहलगाम आतंकी हमले में शामिल पाक आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान भाई और हमजा अफगानी को सुरक्षा बलों ने 20193 जुलाई, 2025 को ढेर कर दिया था। भारत के टॉप वांटेड में शामिल आतंकी लंगड़ा पर 10 लाख का इनाम है। इन्हीं के पास से गो-प्रो कैमरा मिला था। पहलगाम हमले का बदला भारत का ऑपरेशन सिंदूर भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए 6-7 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। भारत ने 24 मिसाइलें दागीं थीं। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर की फैमिली के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए थे। पहलगाम हमले के बाद से चलाए गए सेना के मेजर ऑपरेशन —————- ये खबर भी पढ़ें… NIA चार्जशीट में खुलासा- लश्कर ने करवाया था पहलगाम हमला:पाकिस्तान के कसूर में रहता है मास्टरमाइंड साजिद जट्ट; 2019 में द रेजिस्टेंस फ्रंट बनाया था कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ था। यह खुलासा नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में हुआ है। हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा आतंकी सैफुल्लाह उर्फ सैफुल्लाह साजिद जट्ट उर्फ लंगड़ा था। पूरी खबर पढ़ें…
हाफिज सईद ने पाकिस्तान से पहलगाम हमले की साजिश रची:NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की; भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप
By worldprime
On: जुलाई 6, 2026 2:30 अपराह्न
---Advertisement---