क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Ganja Smuggling: 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, पुलिस को देख भागे तस्कर

On: जुलाई 6, 2026 3:55 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो पिकअप से 214.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1.07 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामले में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना नगरनार थाना क्षेत्र की है।tcw

सीक्रेट सूचना पर नाकाबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक सफेद बोलेरो पिकअप में दो लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर धनपुंजी फॉरेस्ट नाका पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। शनिवार देर रात संदिग्ध बोलेरो पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

Image 60 1 300x225

105 पैकेट मिला गांजा

तलाशी के दौरान वाहन में रखी 9 प्लास्टिक बोरियों से 105 पैकेट गांजा बरामद किया गया। कुल वजन 214.300 किलोग्राम निकला। पुलिस ने गांजे के साथ बोलेरो पिकअप, एक मोबाइल फोन और 700 रुपए नकद भी जब्त किए हैं।

1 आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

वाहन रुकते ही उसमें सवार एक व्यक्ति जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस ने चालक को मौके पर पकड़ लिया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी विजय पांडेय (34) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने फरार साथी का नाम सोनू यादव बताया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Image 63 1 300x225

ओडिशा से UP ले जाई जा रही थी खेप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });