क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Murder: हाथ-पैर बांधकर मुंह में ठूंसा कपड़ा, बहू ने 3 साथियों के साथ मिलकर किया ससुर का मर्डर

On: जुलाई 6, 2026 4:24 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Murder: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बहू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 70 वर्षीय ससुर की हत्या कर दी।

बता दें, आरोपियों ने पहले लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से हमला किया, फिर हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़ाजोर का है।tcw

हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा

4 जुलाई को 70 वर्षीय चुगरू प्रधान अपने घर में मृत मिले। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के कई निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। FSL टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल की जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

Image 64 300x224

इसलिए की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और उनकी बहू सुगंती बेसरा के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते बहू ने अपने तीन परिचित युवकों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। साइबर जांच, तकनीकी जानकारी, मुखबिरों से मिले इनपुट और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

Image 65 300x224

बहू ने 3 साथियों के साथ मिलकर किया मर्डर

पुलिस के मुताबिक 3 और 4 जुलाई की दरमियानी रात चारों आरोपी मोटरसाइकिल से चुगरू प्रधान के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने के बाद उन्होंने लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से हमला किया। इसके बाद बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Jashpur Murder Case 1 1024x576 1 300x169

चारों आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का फट्टा, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की बहू सुगंती बेसरा (36), साहिल उर्फ राजा खान (22), आनंद यादव (20) और रोहित सिंह (21) शामिल हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Food Poisoning: मशरूम खाने वालों सावधान ! जंगली फुटू खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

5 आतंकियों को उनके गांव लेकर पहुंची गुजरात ATS:मध्यप्रदेश-गुजरात से गिरफ्तार किए गए थे 8 आतंकी, टेररिस्ट नेटवर्क फैलाने का काम कर रहे थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

500 आवेदन के बाद भी नहीं मिली नौकरी:कंप्यूटर साइंस में फर्स्ट डिवीजन की डिग्री के साथ ग्रेजुएट, अब रैपिडो से कर रहा कमाई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Mahtari Vandan Yojna: महतारी वंदन योजना में फिर जुड़ेंगे नए नाम, छूटी हुई महिलाओं को मिलेगा मौका; जानें ताज़ा अपडेट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Sarguja Weather: सरगुजा संभाग में 3 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट, कम बारिश से खेती का काम प्रभावित

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Goat Theft: दिवार में छेदा कर चुराए 25 बकरियां, किसान को लाखों का नुकसान

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });