क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Food Poisoning: मशरूम खाने वालों सावधान ! जंगली फुटू खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार

On: जुलाई 6, 2026 6:51 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Food Poisoning: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के पलारी गांव में देशी मशरूम (जंगली फुटू) की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी की तबीयत रविवार देर रात अचानक बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सभी का उपचार किया गया।tcw

एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ी

जानकारी के अनुसार प्रभावित सभी लोग देवांगन परिवार के सदस्य हैं। परिवार ने घर में देशी मशरूम की सब्जी बनाकर खाई थी। भोजन करने के कुछ घंटे बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर सभी को तत्काल जिला अस्पताल कोंडागांव में भर्ती कराया गया।

futu

5 मरीज अस्पताल में भर्ती

जिला अस्पताल में जांच के बाद पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। वहीं तीन लोगों की स्थिति सामान्य मिलने पर प्राथमिक उपचार और कुछ समय निगरानी के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार भर्ती मरीजों की हालत स्थिर है और उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

futu

पड़ोसी परिवार भी बीमार

जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. ईशा दुग्गड़ ने बताया कि प्रभावित परिवार ने वही मशरूम की सब्जी अपने पड़ोसियों को भी खाने के लिए दी थी। इसके बाद पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्यों को भी उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। उन्हें भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

futu

 

जंगली मशरूम खाने में रखें सावधानी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में उगने वाले जंगली या देशी मशरूम की सही पहचान करना बेहद जरूरी है। कई बार जहरीले मशरूम देखने में खाद्य मशरूम जैसे लगते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। यदि मशरूम खाने के बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द या चक्कर आने जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देर किए नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

futu

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 141 रन की डिफेंड पर हराया:न्यामहुरी-नगरवा ने 63 रन की साझेदारी की जीत की वजह बनी; नाहिद के 6 विकेट बेकार गए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता गुट बोला- TMC पर बागी खेमे का दावा फर्जी:चुनाव आयोग से कहा पार्टी संविधान के अनुसार सभी समितियां 2027 तक वैध

red and white modern breaking news youtube thumbnail

माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला:AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ने के चलते फैसला; कंपनी का शेयर 6 महीने में 20% गिरा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत के 5 राज्य वर्ल्ड-बैंक के अपर-मिडिल-इनकम लेवल में शामिल:दिल्ली सबसे आगे, प्रति व्यक्ति आय ₹5.20 लाख; बिहार-यूपी की कमाई नेपाल से भी कम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

महिलाओं को हर महीने मिलने वाली नकद राशि बढ़नी चाहिए:पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद का राज्यों को कैश स्कीम पर सुझाव

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मणिपुर के उखरूल में आत्मघाती हमले में 2 जवान शहीद:40 असम राइफल्स के काफिले पर किया गया हमला, सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });