क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

महिलाओं को हर महीने मिलने वाली नकद राशि बढ़नी चाहिए:पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद का राज्यों को कैश स्कीम पर सुझाव

On: जुलाई 6, 2026 7:45 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) ने सोमवार को कहा कि राज्यों में महिलाओं से जुड़ी नकद सहायता योजनाओं की राशि की समय-समय पर समीक्षा होनी चाहिए। परिषद ने कहा कि नकद राशि महंगाई बढ़ने और परिवारों के खर्च में बदलाव को देखते हुए जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जानी चाहिए। ईएसी-पीएम ने अपनी रिपोर्ट में महाराष्ट्र की माझी लाडकी बहिन योजना और ओडिशा की सुभद्रा योजना का अध्ययन किया। रिपोर्ट में कहा गया कि इन योजनाओं से महिलाओं की बचत बढ़ी, घरेलू खर्च में मदद मिली और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि नकद सहायता के साथ महिलाओं को डिजिटल साक्षरता, कौशल विकास और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से भी जोड़ा जाए, ताकि वे आर्थिक रूप से और मजबूत बन सकें। महाराष्ट्र-ओडिशा में महिला बैंक बैलेंस बढ़ा रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए, जबकि ओडिशा की सुभद्रा योजना के तहत महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपए दो किस्तों में दिए जाते हैं। रिसर्च में पाया गया कि महाराष्ट्र में महिलाओं के बैंक खातों का औसत बैलेंस 84% और ओडिशा में 45% बढ़ा। दोनों राज्यों में प्रति महिला बैंक बैलेंस करीब 6,885 रुपये बढ़ा। महिलाओं का मासिक खर्च भी बढ़ा। महाराष्ट्र में यह 46% और ओडिशा में 28% बढ़ा। महिलाएं अब शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतों पर ज्यादा खर्च कर रही हैं। योजनाओं का फायदा पूरे परिवार को भी मिला। महाराष्ट्र में परिवार के अन्य सदस्यों की बचत बढ़ी और खर्च कम हुआ। ओडिशा में भी परिवार के खर्च में कमी देखी गई। नकद सहायता मिलने के बाद यूपीआई से भुगतान भी बढ़ा। महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़ी चीजों पर पहले से ज्यादा खर्च करने लगी हैं। ईएसी-पीएम के अनुसार, 15 से ज्यादा राज्यों में महिलाओं को सीधे बैंक खाते में नकद सहायता दी जा रही है। इन योजनाओं का लाभ करीब 12 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है। परिषद का कहना है कि महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता देने से परिवार की स्थिति बेहतर होती है और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ती है। इसलिए महंगाई के अनुसार सहायता राशि की समय-समय पर समीक्षा की जानी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 141 रन की डिफेंड पर हराया:न्यामहुरी-नगरवा ने 63 रन की साझेदारी की जीत की वजह बनी; नाहिद के 6 विकेट बेकार गए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता गुट बोला- TMC पर बागी खेमे का दावा फर्जी:चुनाव आयोग से कहा पार्टी संविधान के अनुसार सभी समितियां 2027 तक वैध

red and white modern breaking news youtube thumbnail

माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला:AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ने के चलते फैसला; कंपनी का शेयर 6 महीने में 20% गिरा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत के 5 राज्य वर्ल्ड-बैंक के अपर-मिडिल-इनकम लेवल में शामिल:दिल्ली सबसे आगे, प्रति व्यक्ति आय ₹5.20 लाख; बिहार-यूपी की कमाई नेपाल से भी कम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मणिपुर के उखरूल में आत्मघाती हमले में 2 जवान शहीद:40 असम राइफल्स के काफिले पर किया गया हमला, सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सैमसन जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को फिर मौका: लगातार तीसरी सीरीज में चुने गए, रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });