क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG School: छत्तीसगढ़ में ‘नो बैग डे’ लागू करने की मांग, बच्चों को किताबों से मिलेगी राहत

On: जुलाई 7, 2026 1:43 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG School: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में विद्यार्थियों के बढ़ते शैक्षणिक दबाव को कम करने और उन्हें व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से सप्ताह में एक दिन ‘नो बैग डे’ लागू करने की मांग उठी है। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर राज्य के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में यह व्यवस्था लागू करने का अनुरोध किया है।tcw

सप्ताह में एक दिन No Bag Day

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सुझाव दिया गया है कि सप्ताह में एक दिन विद्यार्थियों को बिना स्कूल बैग के विद्यालय बुलाया जाए। इस दिन पारंपरिक पढ़ाई के बजाय गतिविधि आधारित शिक्षण कराया जाए, ताकि बच्चों का मानसिक तनाव कम हो और उनका व्यक्तित्व विकास हो सके।

Image D4d891 300x169

इन विषयों का मिलेगा प्रशिक्षण

प्रस्ताव में कहा गया है कि ‘नो बैग डे’ के दौरान विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, पर्यावरण संरक्षण, वित्तीय साक्षरता, योग, ध्यान, खेलकूद, स्थानीय कला एवं संस्कृति, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जाए। इससे बच्चों का आत्मविश्वास और व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाने में मदद मिलेगी।

CG School

इदरीस गांधी ने अपने पत्र में कर्नाटक सहित कुछ अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा है कि वहां ‘नो बैग डे’ और गतिविधि आधारित शिक्षण से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ी है, मानसिक तनाव कम हुआ है और उनकी रचनात्मक क्षमता में भी वृद्धि हुई है।

IMG 20260705 174255 233x300

छत्तीसगढ़ में भी होगा लाभ

उन्होंने कहा कि यदि यह व्यवस्था छत्तीसगढ़ में लागू होती है, तो शिक्षा प्रणाली अधिक कौशल आधारित और अनुभवात्मक बनेगी। विद्यार्थियों को केवल परीक्षा केंद्रित शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन में उपयोगी व्यावहारिक जानकारी भी मिलेगी। इससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।

CBSE Free Courses: CBSE के छात्रों के लिए 19 फ्री ऑनलाइन टेक्नोलॉजी कोर्स, 8वीं-12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करते हुए राज्य के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन ‘नो बैग डे’ लागू करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो छत्तीसगढ़ भी उन राज्यों में शामिल हो जाएगा जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास और व्यवहारिक शिक्षा को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG IPS Transfer: बड़े पैमाने पर IPS अफसरों का तबादला ! कई जिलों के बदलेंगे SP और DSP; देखें लिस्ट-

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NCERT 8वीं सोशल साइंस की नई किताब जारी:एक्सपर्ट कमेटी ने दोबारी लिखी, जनहित याचिका पर जोर, 3 एक्सपर्ट के नाम हटाए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Flood: उफनते नाले में बही बिजली विभाग की पिकअप, 3 कर्मचारियों ने तैरकर बचाई जान; 1 लापता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चीन का नया ‘मिसाइल मैसेज’:परमाणु पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल दागी, हिंद-प्रशांत में बढ़ा तनाव, भारत के लिए क्या मायने

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चीन का नया ‘मिसाइल मैसेज’:परमाणु पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल दागी, हिंद-प्रशांत में बढ़ा तनाव, भारत के लिए क्या मायने

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सूरत में 7 इंच बारिश से कई इलाके डूबे:करंट लगने से तीन की मौत, दक्षिण गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });