क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

शरद पवार के NDA में जाने की अटकलें:पार्टी ने कहा- खबरें बेबुनियाद, विपक्ष को कमजोर करने की साजिश;एक दिन पहले पवार-शिंदे की मुलाकात हुई थी

On: जुलाई 9, 2026 2:48 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

महाराष्ट्र की राजनीति में NCP (शरदचंद्र पवार) के NDA में शामिल होने या कांग्रेस में विलय की अटकलें तेज हैं। हालांकि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने इन सभी चर्चाओं को अफवाह बताया है। दरअसल, इन अटकलों को उस समय और बल मिला, जब शरद पवार ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर 8 जुलाई को मुंबई में विधान भवन में हुई बैठक के बाद डिप्टी CM उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कमरे में अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात की। इन घटनाक्रमों से अटकलें पाटिल ने दी सफाई हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर जयंत पाटिल ने कहा कि शिंदे के कमरे में शरद पवार का पार्टी विधायकों से मिलना पूरी तरह व्यावहारिक कारणों से लिया गया फैसला था। विधायक विधान भवन से रवाना होने से पहले शरद पवार से मिलना चाहते थे। लेकिन पवार की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें लंबी दूरी तक पैदल चलाना उचित नहीं था। डिप्टी CM शिंदे का कमरा विधान भवन से निकलने वाले दरवाजे के बिल्कुल नजदीक है, इसलिए सुविधा के लिहाज से वहीं बैठक करने का निर्णय लिया गया। पार्टी में विरोध की खबरें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि NDA में शामिल होने की संभावना को लेकर NCP (SP) पार्टी में मतभेद हैं। जानकारी के मुताबिक, विधायक रोहित पवार ऐसे किसी भी फैसले के पक्ष में नहीं हैं और महाविकास आघाड़ी के साथ बने रहने के समर्थक बताए जा रहे हैं। संजय राउत बोले- उन्हें पूरा भरोसा शरद NDA में नहीं जाएंगे शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि शरद पवार वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं, लेकिन एकनाथ शिंदे के कार्यालय में पार्टी की बैठक करना उचित नहीं था। राउत ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि शरद पवार NDA में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि शरद पवार की विचारधारा पर उन्हें कोई संदेह नहीं है, लेकिन एकनाथ शिंदे के कार्यालय में पार्टी बैठक से शिवसेना असहज हुई है। ————————– ये खबर भी पढ़ें: शरद पवार बोले-अजित चाहते थे कि दोनों NCP एक हों:सब कुछ तय था, 12 फरवरी को ऐलान होना था; बारामती में घर पर बैठक हुई मुंबई महाराष्ट्र में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर शरद पवार ने शनिवार को कहा, ‘यह अजित पवार की भी इच्छा थी। इसे जरूर पूरा होना चाहिए।’ शरद ने कहा कि अजित, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल ने दोनों गुटों के विलय के बारे में बातचीत शुरू की थी। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को विलय का ऐलान होना था लेकिन दुर्भाग्य से, अजित उससे पहले हमें छोड़कर चले गए। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता TMC के बैंक खातों से सीमित लेनदेन कर सकेंगी:हाई कोर्ट ने निगरानी के लिए विशेष अधिकारी नियुक्ति किया, बड़े खर्च पर रोक

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जड़ी-बूटियों, आयुर्वेदिक फॉर्मुलेशन के लिए क्लीनिकल ट्रायल जरूरी:लाइफ क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए भारत ही नहीं, अब दुनियाभर में अपनाया जा रहा ‘साइंटिफिक-आयुर्वेद’

red and white modern breaking news youtube thumbnail

काकरोच पार्टी फाउंडर दीपके ने पुलिस के पैर पकड़े:जंतर-मंतर पर टेंट लगाने की इजाजत मांगी, कहा- हड़ताली छात्रों को बारिश से बचाना है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG School Admission: 6 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं मिलेगा एडमिशन, आदेश जारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

देशभर में रोज 13 स्कूल बंद:आधे से भी ज्यादा 2,426 स्कूल मध्यप्रदेश के, हायर एजुकेशन में लड़कियों की संख्या 42.2% बढ़ी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जाह्नवी कपूर की मेहंदी में दिखा बॉयफ्रेंड का नाम:निकनेम ‘शिखु’ ने खींचा ध्यान, अंशुला के वेडिंग रिसेप्शन में ढोल भी बजाया

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });