क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

वर्ल्ड अपडेट्स:चीन ने रॉकेट बूस्टर को समुद्र में सुरक्षित उतारा, पहली बार सफल टेस्ट

On: जुलाई 10, 2026 10:54 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

चीन ने अंतरिक्ष तकनीक में बड़ी सफलता हासिल की है। उसने पहली बार रॉकेट के बूस्टर को समुद्र में सुरक्षित उतारने का सफल परीक्षण किया है। चीन ने शुक्रवार को लॉन्ग मार्च-245B रॉकेट को दक्षिणी प्रांत हैनान से लॉन्च किया। उड़ान भरने के करीब 6 मिनट बाद बूस्टर मुख्य रॉकेट से अलग हुआ और नियंत्रित तरीके से समुद्र में बने एक प्लेटफॉर्म पर उतर गया। वहां लगे विशेष जाल (नेट) ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, किसी रॉकेट बूस्टर को इस तरह नियंत्रित तरीके से वापस लाने का यह देश का पहला सफल परीक्षण है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर रॉकेट के बूस्टर को हर लॉन्च के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जा सके, तो अंतरिक्ष मिशनों की लागत काफी कम होगी और लॉन्च की रफ्तार भी बढ़ेगी। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… यूक्रेन पर शांति वार्ता को लेकर पश्चिम पर अब भरोसा नहीं: लावरोव रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को को अब पश्चिमी देशों के इस दावे पर भरोसा नहीं रहा कि वे यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए ईमानदारी से शांति वार्ता चाहते हैं। मोजाम्बीक की राजधानी मापुतो में विदेश मंत्री मारिया मैनुएला लुकास के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में लावरोव ने आरोप लगाया कि पश्चिम बातचीत की इच्छा का केवल दिखावा कर रहा है, जबकि रूस के सामने लगातार शर्तें रखी जा रही हैं। लावरोव ने कहा कि पिछले एक दशक में पश्चिम ने यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान की हर कोशिश को कमजोर किया। उनके मुताबिक, 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में बातचीत के दौरान समझौते की रूपरेखा तैयार हो गई थी, लेकिन पश्चिमी हस्तक्षेप के कारण वह आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने कहा कि अब रूस की सद्भावना और पश्चिम पर भरोसा पूरी तरह समाप्त हो चुका है। लावरोव ने कहा कि रूस आज भी बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन वार्ता का उद्देश्य संघर्ष के “मूल कारणों” का समाधान होना चाहिए। इनमें यूक्रेन की NATO सदस्यता की योजना और रूस की सुरक्षा संबंधी चिंताएं शामिल हैं। स्पेन में जंगल की आग से 12 की मौत; 1000 लोग सुरक्षित निकाले गए, 6 घायल स्पेन के दक्षिण-पूर्वी अल्मेरिया प्रांत के लॉस गाल्यार्दोस इलाके में जंगल की भीषण आग में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है, छह लोग घायल हुए हैं और करीब 13 निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आग के कारण कई सड़कें भी बंद करनी पड़ी हैं। करीब 150 दमकलकर्मी और स्पेन की मिलिट्री इमरजेंसी यूनिट (UME) को भी राहत और बचाव अभियान में शामिल किया गया है। दक्षिणी यूरोप इस समय भीषण हीटवेव की चपेट में है। स्पेन, फ्रांस और पुर्तगाल में कई स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है। इसी वजह से कई इलाकों में जंगल की आग तेजी से फैल रही है। यूरोपीय वनाग्नि सूचना प्रणाली (EFFIS) के अनुसार, पिछले वर्ष स्पेन में लगभग 3.93 लाख हेक्टेयर क्षेत्र जंगल की आग से प्रभावित हुआ था, जो पिछले वर्षों के औसत से कई गुना अधिक है। चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 की मौत, 200 से ज्यादा बचाए गए; ओनर हिरासत में चीन के फ़ुज़ियान प्रांत के क्वानझोउ शहर के जिनजियांग इलाके में स्थित एक जूता फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लगने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया के अनुसार 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग बुझाने के लिए 500 से ज्यादा दमकलकर्मी और 35 फायर इंजन मौके पर तैनात किए गए। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक समेत कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि, आग लगने की वजह का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। ग्रीक वायुसेना के F-16 की इमरजेंसी लैंडिंग: रनवे पर लगी आग, पायलट सुरक्षित ग्रीक वायुसेना का एक F-16 लड़ाकू विमान गुरुवार को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद जाकिंथोस एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान रनवे पर फिसलने के बाद उसमें आग लग गई। हालांकि पायलट सुरक्षित है। हादसे के बाद एयरपोर्ट का रनवे बंद कर दिया गया, जिससे कई उड़ानों में देरी हुई। ग्रीक वायुसेना के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद दोपहर करीब 1:45 बजे स्थानीय समय पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान को लैंडिंग से पहले ऑनबोर्ड आग की चेतावनी मिली थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि विमान बिना लैंडिंग गियर खोले रनवे पर उतरा और कई मीटर तक फिसलने के बाद उसमें आग लग गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 4 दिन तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने के आसार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेल बनाया कौन सा रिकॉर्ड? इस पूर्व कप्तान को पीछे छोड़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कार में राघव ने सरेआम शहनाज को गोद में बैठाया:धक्का-मुक्की के बीच मजबूती से हाथ थामे रखा; रिलेशनशिप किया कन्फर्म

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कार में राघव ने सरेआम शहनाज को गोद में बैठाया:धक्का-मुक्की के बीच मजबूती से हाथ थामे रखा; रिलेशनशिप किया कन्फर्म

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एआई दिग्गजों के शौक:जकरबर्ग गायों को महंगे ड्राई-फ्रूट्स खिलाते हैं, मस्क के पास जेम्स बॉन्ड फिल्म की सबमरीन कार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

SC में राममंदिर चोरी मामले में 13 जुलाई को सुनवाई:दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों का इस्तीफा, चढ़ावे में 10-20 के नोट बढ़े, 500 के घटे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });