Koriya Suicide: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में रहने वाले आरक्षक शिवनाथ सिंह पैकरा की 25 वर्षीय बेटी छात्रा पूजा पैकरा की आत्महत्या के मामले में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। वहीं पुलिस ने मामले में फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।. आत्महत्या के बाद बढ़ा मामला. जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर स्थित आईसी मार्ट के संचालकों पर छात्रा पूजा पैकरा पर चोरी का आरोप लगाकर कथित रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने 8 जुलाई को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।. आदिवासी समाज ने की कार्रवाई की मांग. सर्व आदिवासी समाज ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और आईसी मार्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समाज का कहना है कि छात्रा को चोरी के आरोप में प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।. पूर्व विधायक ने उठाए सवाल. पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि छात्रा खरीदारी करने आईसी मार्ट गई थी, जहां उस पर चोरी का आरोप लगाया गया और कथित रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने भी घटना पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।. जानकारी के अनुसार पुलिस आरक्षक शिवनाथ पैकरा की बेटी पूजा पैकरा 7 जुलाई को अपनी बहन के साथ स्कूटी से आईसी मार्ट खरीदारी करने गई थी। आरोप है कि वहां संचालकों ने दोनों बहनों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें रोक लिया और उनकी स्कूटी अपने कब्जे में ले ली। परिजनों का आरोप है कि दोनों बहनों से लिखवाया गया कि उन्होंने चोरी की है और उनसे हस्ताक्षर भी कराए गए।.
Koriya Suicide: चोरी के आरोप से छात्रा ने लगाई फांसी, बाल संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान; फरार 3 आरोपियों पर 5 हजार का इनाम
By worldprime
On: जुलाई 11, 2026 3:46 अपराह्न
---Advertisement---