क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur News: रायपुर में मंदिर की बावड़ी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरे

On: जुलाई 11, 2026 4:30 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raipur News: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। धरसीवां थाना क्षेत्र के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर की बावड़ी में डूबने से दोनों बच्चों की जान चली गई। शनिवार सुबह खेलते-खेलते दोनों बच्चे बावड़ी के पास पहुंच गए, जहां संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में गिर गए।. बावड़ी में डूबने से बच्चों की मौत. धरसीवां थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान के अनुसार मृतकों की पहचान साक्षी साहू (7) और श्रवण धीवर (4) निवासी कुर्रा गांव के रूप में हुई है। शनिवार सुबह दोनों बच्चे अन्य बच्चों के साथ मंदिर परिसर के आसपास खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे प्राचीन बावड़ी के किनारे पहुंच गए और अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में गिर गए।. काफी देर तक बच्चे दिखाई नहीं देने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों को बावड़ी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर धरसीवां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।. घटना के बाद ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह प्राचीन बावड़ी काफी गहरी है, लेकिन इसके आसपास न तो मजबूत घेराबंदी की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है।. ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई थी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से बावड़ी के चारों ओर सुरक्षा दीवार या मजबूत जाली लगाने और चेतावनी बोर्ड स्थापित करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र सरकार से बोला-आपको पब्लिक में बेनकाब करेंगे:मुकदमों की सुनवाई में तेजी नहीं लाने पर फटकारा, विदेशी नागरिक की जमानत का मामला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur News: रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में नहीं खेला जायेगा खेल ! जानिए क्यों ?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG News: फसल बचाने खेत में लगाये थे तार, करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, क्या आपके खाते में पहुंची राशि ?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Bilaspur Accident: हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, पोल लगाते समय हुआ हादसा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी में सेंध:रिसर्च के मुताबिक- यूट्यूब-इंस्टाग्राम के प्राइवेसी फीचर टेस्ट में फेल, आपत्तिजनक कंटेंट से बचाने वाले फीचर नाकाम

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });