क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश घटी:श्रीगंगानगर का पारा 42°C, देश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब; प्रयागराज-ऋषिकेश में गंगा का लेवल बढ़ा

On: जुलाई 12, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

देश के लगभग 70% हिस्से से मानसून के बादल गायब हो गए हैं। खासतौर पर राजस्थान, दिल्ली-NCR, पश्चिमी मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक में अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना भी कम है। बारिश रुकने से मध्यप्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ़ गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि कुछ हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। दोनों राज्यों में लैंडस्लाइड की वजह से कुल 440 सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मेघालय में बहुत ज्यादा बारिश हुई। पहाड़ों पर हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। प्रयागराज-ऋषिकेश से तस्वीरें भी सामने आईं हैं। शनिवार देर शाम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटा। अवूरा और देहवाथु के इलाकों में अचानक तेज बारिश हुई, इससे एक नाले में बाढ़ आ गई। 6 होटल डूब गए। फिलहाल किसी के मारे जाने की खबर नहीं हैं। वहीं, बात रविवार के मौसम की करें तो 9 राज्यों में बारिश की संभावना कम है। आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश से लैंडस्लाइड की घटनाएं हो सकती हैं। उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ेगा तापमान बारिश की वापसी के लिए नए सिस्टम का इंतजारमौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून ब्रेक पूरी तरह सामान्य और अस्थायी स्थिति है। जैसे ही बंगाल की खाड़ी या अन्य क्षेत्रों में नया मानसूनी सिस्टम सक्रिय होगा, बारिश की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं। फिलहाल अगले कई दिनों तक लोगों को तेज धूप, बढ़ते तापमान और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… शिमला, ऋषिकेश और जशपुर में छाया कोहरा बारिश के कारण उत्तर भारत के राज्यों में तापमान भी तेजी से कम हुआ है। शनिवार की सुबह और शाम शिमला, ऋषिकेश में कोहरा छाया रहा। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से कम दर्ज की गई। इधर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण सन्ना की पहाड़ी घाटियों में घने कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर 7 मीटर से भी कम रह गई है। मौसम से जुड़े भास्कर के 3 कार्टून… देशभर के मौसम के बारे में जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा आज से,12 लाख कैंडिडेट शामिल होंगे:एक घंटे पहले तक मिलेगी एंट्री, 27 जिलों में बनाए 1221 सेंटर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

21 साल की लिंडा नोस्कोवा विंबलडन चैंपियन बनीं: कैरोलिना मुहोवा को 6-2, 5-7, 6-3 से हराया; करियर की बेस्ट रैंकिंग 7 पर पहुंचेगी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की:न्यूक्लियर सिटी बुशहर को निशाना बनाया; ईरान की जवाबी कार्रवाई की धमकी, होर्मुज बंद का ऐलान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Explainer: वैभव-सचिन या अफरीदी, सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटरों में किसने की सबसे शानदार शुरुआत?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इंग्लैंड फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में:नॉर्वे को क्वार्टर फाइनल में 2-1 से हराया, बेलिंगहम ने दो गोल दागे; अर्जेंटीना-स्विट्जरलैंड मैच जारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी संभव:सीएम सुवेंदु खुद मामले को देख रहे; ममता के आंदोलन से बंद हुआ था प्लांट

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });