धुरंधर फिल्म से चर्चा में आईं पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका एक भावुक बैकस्टेज वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टेज पर जाने से पहले अपने मंगेतर शेखर चौधरी के गले लगकर भावुक होती नजर आ रही हैं। इस दौरान शेखर उन्हें संभालते और हौसला बढ़ाते दिखे, जबकि जैस्मिन अपने आंसू नहीं रोक पाईं। दरअसल, शनिवार को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस से मिलवाया था। अब उसी मेगा इवेंट से पहले का यह बैकस्टेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में जैस्मिन का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। अपनी जिंदगी के इस खास रिश्ते को सार्वजनिक करने और स्टेज पर परफॉर्मेंस से पहले वह काफी नर्वस और इमोशनल नजर आती हैं। जैस्मीन सैंडलस और उनके मंगेतर के बैकस्टेज PHOTOS… टीम की लड़कियों ने संभाला शेखर चौधरी के गले लगने और भावुक होने के बाद जैस्मिन ने खुद को स्टेज के लिए तैयार किया। उन्होंने तुरंत अपनी डांसर टीम की लड़कियों को पास बुलाया। टीम की लड़कियों ने जैस्मिन का हाथ थामा, उन्हें चियरअप किया और उनके आंसू रोकने और उन्हें नॉर्मल होने में मदद की। गहरी सांस लेने और खुद को पूरी तरह शांत करने के बाद ही ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से
धुरंधर फेम सिंगर मंगेतर को गले लगाकर रो पड़ीं:टीम की लड़कियों ने संभाला; कॉन्सर्ट से पहले का VIDEO सामने आया
By worldprime
On: जुलाई 13, 2026 9:39 पूर्वाह्न
---Advertisement---