रायपुर। छत्तीसगढ़ की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनका चयन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। अब वह स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय टीम 22 जुलाई तक ब्रिटेन के बर्मिंघम में ट्रेनिंग कैंप करेगी।. सातवीं कक्षा से वेटलिफ्टिंग शुरू करने वाली ज्ञानेश्वरी ने लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। हाल ही में 53 किलोग्राम वर्ग में नेशनल गोल्ड जीतने के बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।. CG Sports News, Chhattisgarh Weightlifter, Commonwealth Games 2026, Glasgow Commonwealth Games, Gyaneshwari Yadav, Team India Weightlifting, Vishnu Deo Sai, Weightlifting India