रायपुर: Rajim Breaking: छत्तीसगढ़ शासन ने राजिमवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नई अधिसूचना के अनुसार राजिम नगर पंचायत की वर्तमान सीमाएं ही राजिम नगर पालिका की सीमाएं होंगी।. विकास कार्यों को मिलेगी नई गति. उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि राजिम को नगर पालिका का दर्जा मिलने से शहर के सुनियोजित विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।. उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी आएगी। इसके अलावा राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से नगरवासियों तक पहुंचाया जा सकेगा।. CG Monsoon Session 2026: विधानसभा में वेदांता प्लांट हादसे पर घमासान, महंत बोले- अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी क्यों नहीं? जवाब से नाराज कांग्रेस ने किया वॉकआउट
Rajim Breaking: राजिम बना नगर पालिका, अधिसूचना जारी
By worldprime
On: जुलाई 14, 2026 5:44 अपराह्न
---Advertisement---